- सुरक्षा नाटिका पंचायत से कारखाना का मंचन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सीएमएम विभाग में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में विविध सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ दी गई। सुरक्षा कविता, सुरक्षा पोस्टर एवं टी.बी.टी (कार्य से पहले सुरक्षा चर्चा ) की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
समापन समारोह में विशेष रूप सें आमंत्रित मुख्य अतिथि एसके बेहेरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एमएंडयू), प्रमोद कुमार (मुख्य महाप्रबंधक- मेक.),.एच.के,सचदेव (मुख्य महाप्रबंधक-इंजीनीरिंग शॉप),.एस.के.अग्रवाल (महाप्रबंधक- सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग), सुनील कुमार (महाप्रबंधक-सीएमएम), वर्गीस.पी.जॉन (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम.विभाग), ज्ञानेश त्रिपाठी (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम्), और जी.एस.राव (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम्) द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेता बी.एस.पी कर्मी और संविदा कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
पहली बार आयोजित टी.बी.टी (कार्य से पहले सुरक्षा चर्चा) के पुरस्कार दो श्रेणियों मे दिए गए। बी.एस.पी श्रेणी मे प्रथम पुरस्कार अजय शर्मा (चार्जमेन-सी.एम्.एम् ) और संविदा कर्मी श्रेणी मे प्रथम पुरस्कार अबू बशर (बेल्ट ग्रुप) को मिला। इसी तरह सुरक्षा कविता और सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगितायों दोनों श्रेणी मे विजेता बी.एस.पी और संविदा कर्मी को पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर सुरक्षा नाटिका पंचायत से कारखाना का मंचन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया। नाट्य मंचन के द्वारा यह संदेश दिया गया कि सुरक्षा की अनदेखी नहीं करना है और हर जगह सुरक्षित तरीके से कार्य करना ही समझदारी है। अन्यथा इसके बहुत ही विपरीत परिणाम होते हैं और परिवार बिखर जाता हैं।
आमंत्रित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सीएमएम विभाग के 715 दिनों के शून्य दुर्घटना के पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा की नियर मिस रिपोर्टिंग, टूल बॉक्स टॉक ,परमिट टू वर्क आदि स्टेंडर्ड के पालन का ध्यान रखा जाए और साथ ही शून्य दुर्घटना के इस से भी ऊँचे लक्ष्य प्राप्ति की अपेक्षाएं रखी। सीएमएम विभाग कें सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2026 के आयोजन में विभाग के महाप्रबंधक सुनीलकुमार का मार्गदर्शन एवं विभाग कें सुरक्षा अधिकारी आनन्द, अनिल भावे और प्रमोद कुमार का विशेष योगदान रहा।
















