Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश पहुंचे BSP के राजहरा माइंस, SEFI-BSP OA की मांग पर भरी हामी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश पहुंचे BSP के राजहरा माइंस, SEFI-BSP OA की मांग पर भरी हामी

22/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Chairman-Amarendu-Prakash-reached-BSPs-Rajhara-Mines-agreed-to-the-demand-of-SEFI-BSP-OA

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश से की सौजन्य मुलाकात। सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने इस्पात बिरादरी से संबद्ध विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश भिलाई स्टील प्लांट के आयरन ओर माइंस राजहरा पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर सेफी चेयरमेन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह एवं अखिलेश मिश्रा ने सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत किया।

इस मुलाकात के दौरान सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सेल चेयरमैन अमरेन्दु प्रकाश से इस्पात बिरादरी के हित से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र तथा उनसे जुड़े माइंस के बेहतरी से लेकर सेल के विभिन्न इकाईयों के संदर्भित मुद्दों को सेल चेयरमेन के समक्ष रखा।

श्री बंछोर ने बताया कि सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश ने सेफी द्वारा सुझाए गए टाउनशिप व मेडिकल के सुविधाओं में विस्तार हेतु दिए गए सुझावों का अपना सकारात्मक रूख दिखाया।

इसी तारतम्य में सेल मेडिक्लेम जैसी सुविधाओं में भी विस्तार हेतु सकारात्मक चर्चा की। सेफी एवं ओए-बीएसपी द्वारा शीघ्र ही इन इस्पात बिरादरी के मुद्दों के क्रियान्वयन पर भविष्य में होने वाली बैठकों में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त एनके बंछोर ने बताया कि सेल चेयरमैन से विभिन्न माइंस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जिसमें प्रमुख रूप से रावघाट माइंस के रूके हुए परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं सुचारू संचालन एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ सभी माइंस के अस्पतालों एवं टाउनशिप में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस संदर्भ सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश ने सेल प्रबंधन द्वारा इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिसाली में धर्म और आस्था की चौखट पर गरबा की धूम, हेमलता बनीं क्वीन
Next: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, पाइपलाइन टूटी, मचा हड़कंप

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.