Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप

Azmat ali 16/05/2026 1 minute read
SAIL Continues to Make Profits now Pay 39 Months Outstanding Arrears Run Electric Buses in the Plant, and Demand Memberships to the Bhilai and Steel Clubs

स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में नेताओं ने बकाया एरियर की मांग की। टाउनिशप का मुद्दा भी उठा।

  • आवास आवंटन में सब्जेक्ट टू वेकेशन को जल्द से जल्द चालू करें।
  • 650 वर्ग फीट तक के सभी आवास को लाइसेंस सुविधा के अंतर्गत दिया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के वित्तीय वर्ष का रिजल्ट आने के बाद पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक ने सेल प्रबंधन से बड़ी मांग की है। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में इंटक ने बकाया एरियर की मांग की गई।

सेल प्रबंधन से मांग की है कि कंपनी द्वारा लगातार लाभ अर्जित किए जाने के बावजूद कर्मचारियों का लंबित 39 माह का एरियर नहीं दिया जा रहा है। इसका शीघ्र भुगतान किया जाए। महासचिव संजय कुमार साहू का कहना है कि सेल के कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा एवं मेहनत से उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी लगातार लाभ की स्थिति में बनी हुई है।

आप भी जानिए कर्मचारियों के लिए क्या-क्या मांग है

कर्मचारियों को उनके मेहनत का उचित अधिकार समय पर मिलना चाहिए।

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें बीएसपी कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग लोन एवं मोटरसाइकिल एवं कार लोन।

सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म दिया जाए

बीएसपी में सीपीएफ लोन में टॉप अप की सुविधा पूर्व की भांति चालू की जाए एवं अस्थाई लोन को पूर्व की भांति 3 दिन के अंदर दिया जाए।

टाउनशिप के अंदर विभिन्न समाजों को दिए गए भवन में बीएसपी कर्मचारियों को उनके कार्यक्रम के लिए छूट दी जाए।

आवास आवंटन में सब्जेक्ट टू वेकेशन को जल्द से जल्द चालू किया जाए एवं 650 वर्ग फीट तक के सभी आवास को लाइसेंस सुविधा के अंतर्गत दिया जाए।

भिलाई क्लब एवं स्टील क्लब में कर्मचारियों को सदस्यता दी जाए।

संयंत्र के अंदर इलेक्ट्रिक बस जल्द से जल्द चालू किया जाए।

सेक्टर 9 अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए एवं सही समय पर पहुंचने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

बीएसपी कर्मचारियों के पर्सनल फाइल में प्रतिवर्ष मिलने वाले सी आर को कर्मचारियों को अवगत कराया जाए।
2007 से चालू मंथली इंसेंटिव स्कीम को जल्द रिवाइज किया जाए।

1 जनवरी 2027 से नए वेज रिवीजन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए। सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा एवं मांगों को पूर्ण करने के लिए आगे और आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

बैठक में पूरन वर्मा, जी आर सुमन, विश्वनाथ सिंह साहू, राम जीत सिन्हा, जीके सूर्यवंशी, दीनानाथ सिंह सार्वा, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, सी पी वर्मा, ज्ञानेंद्र पांडे, एस बी सिंह, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, राजकुमार, जयराम ध्रुव, गोविंद राठौर, भवानी लाल देवांगन, विसेंट परेरा, राजकुमार नायर, मनोज, कुलदीप, नरेश कुमार वर्मा, आनंद खालरकर, अविंद्र सिंह चंदेल एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल अधिकारियों की फाइनल रेटिंग 24 घंटे बाद दोबारा जारी, अब प्रमोशन की बारी
Next: सेक्टर 9 अस्पताल हो सकता है कॉर्पोरेट हॉस्पिटल जैसा स्मार्ट, CITU के सुझाव में दम…

Related Stories

Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.