Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: सेल अधिकारियों की फाइनल रेटिंग 24 घंटे बाद दोबारा जारी, अब प्रमोशन की बारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल अधिकारियों की फाइनल रेटिंग 24 घंटे बाद दोबारा जारी, अब प्रमोशन की बारी

Azmat ali 15/05/2026 (Last updated: 16/05/2026) 1 minute read
Breaking News Final Ratings of SAIL Officers Released Now its Time for Promotion

बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र बोले-रेटिंग चेक करने का सिलसिला शुरू हुआ था। तकनीकी कारणों से सिस्टम बंद है, इसे चालू किया जा रहा है।

  • Transparency रिजल्ट 2025-26 जारी किया गया है। ई-7 ग्रेड जीएम स्तर तक के अधिकारी अपनी ग्रेडिंग ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। Transparency रिजल्ट 2025-26 जारी किया गया है। ई-7 ग्रेड जीएम स्तर तक के अधिकारी अपनी ग्रेडिंग ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लिस्ट जारी की गई। कुछ मिनट के अंदर ही तकनीकी कारणों से साइट ओपन नहीं हो रही थी। दूसरे दिन भी अधिकारी इंतजार करते रहे। सिस्टम ओपन नहीं हो रहा था। तकनीकी खामियों को सुधारने के बाद शनिवार रात साढ़े 10 बजे दोबारा सिस्टम ओपन हो रहा है। अब अधिकारी अपनी रेटिंग चे कर सकते हैं।

बता दें कि सेल अधिकारियों को रेटिंग में ओ, ए, बी और सी ग्रेड दिया गया है। ओ रेटिंग के लिए 50 नंबर, ए रेटिंग के लिए 40 नंबर, बी के लिए 30 और सी के लिए 20 नंबर तय है। सेफी के वाइस चेयरमैन व बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के जनरल अजय कुमार पांडेय के मुताबिक जिस अधिकारी को आपत्ति है, वह तय सीमा के अंदर अपील कर दें।

रिव्यू के लिए ऑनलाइन अपील कर सकते हैं। ईडी स्तर के अधिकारियों की एक कमेटी अपील पर सुनवाई करती है। अधिकारी की कार्य क्षमता आदि का बारीकी से अध्ययन करके रिजल्ट बदल सकता है। फिलहाल, रेटिंग संबंधित विभाग के एचओडी के द्वारा दिया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों को यह सुविधा प्रबंधन की ओर से मुहैया कराई गई है। इसलिए इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए, ताकि प्रमोशन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न होने पाए।

खास बात यह है कि ई-4 से ई-5 यानी सीनियर मैनेजर से एजीएम प्रमोशन में 100 प्रतिशत प्रमोशन देने का प्रावधान है। बशर्ते तीन साल में 120 अंक पूरे होने चाहिए। कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा पास करने और 120 अंक हासिल करने पर प्रमोशन का अधिकार सुरक्षित होता है।

ई-5 ग्रेड के बाद से सभी प्रमोशन इंटरव्यू और रेटिंग आधारित है। इधर-बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्र ने कहा-सेल बीएसपी के अधिकारी अपनी-अपनी रेटिंग चेक कर ही रहे थे, अचानक से तकनीकी कारणों से दिखना बंद हो गया था। अब सिस्टम को सुधार लिया गया है। अधिकारी अपनी रेटिंग चेक कर सकते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कुछ सदस्य सप्ताह में 2 दिन साइकिल से जाएंगे ड्यूटी
Next: SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.