Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग

18/12/2024 1 minute read
Product stalls of 10 PSUs, 60 micro and small enterprise units in Bokaro Steel Plant, this is the planning

10 सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी उपक्रम तथा 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन स्टॉलों के माध्यम से कर रहे हैं।

  • बीएसएल में विक्रेता विकास कार्यक्रम, 2024 सह औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन।
  • लगभग 200 से ज्यादा एमएसएमई उद्यमियों ने तकनीकी सत्र में भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) ने में विक्रेता विकास कार्यक्रम 2024 सह औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के झारखंड राज्य स्थित, एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के द्वारा बीएसएल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विक्रेता विकास (वेंडर डेवलपमेंट) कार्यक्रम हुआ। बीएसएल के एल एंड डी सेंटर में अधिकारी जुटे।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, विशिष्ट अतिथि आई.ई.डी.एस., संयुक्त निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, राँची इंद्रजीत यादव, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर, जियाडा मनोज कुमार एवं अन्य उपस्थित बीएसएल के अधिशासी निदेशकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय अधिकारी तथा सामग्री प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

बीएसएल के अधिशासी निदेशक (एमएम) सी.आर मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया एवं सभी उपस्थित प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने एमएसएमई इकाइयों के विकास के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एमएसएमई उद्यमियों को गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मक लागत, ट्रस्ट बिल्डिंग एवं आफ्टर सेल सर्विस इत्यादि पहलुओं पर ध्यान देने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

उन्होंने पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी (Public Procurement Policy) के तहत एमएसएमई से की गई खरीद का विवरण देते हुए बताया कि बीएसएल ने कुल खरीद के 25 प्रतिशत लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 35-40 प्रतिशत तक की खरीद एमएसएमई से की है।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

उन्होंने कहा कि जेम से सेवाओं की खरीद की प्रक्रिया में लोकल वेंडर के चयन होने से समय एवं खर्च की बचत होती है. इस पृष्ठभूमि में उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को जेम प्लेटफॉर्म पर ऑन बोर्डिंग करने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को बीएसएल की तरफ से हर संभव सहयोग करने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करने का आश्वासन दिया। निदेशक प्रभारी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एमएसएमई-डीएफओ, राँची के प्रति आभार भी प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

आई.ई.डी.एस., संयुक्त निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, राँची इंद्रजीत यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूप-रेखा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों से सीधे वार्तालाप करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे इन विभागों के वेंडर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इन विभागों को अपने उत्पाद विक्रय कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में इनवॉयसमार्ट के अधिकारियों द्वारा ट्रेड्स (TReDs) के बारे में एवं जेम (GeM) विभाग की ओर से भी प्रस्तुति दी जाएगी तथा क्रेता-विक्रेता मिलन (Buyer-Seller Meet) का भी आयोजन किया जाएगा। जेम विभाग द्वारा पंजीकरण के लिए उद्यमियों को हैंड-होल्डिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कला मंदिर में छत्तीसगढ़ के गायकों ने गीतों से शमां बांधी

मनोज कुमार, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर, जियाडा ने कहा कि जियाडा में स्थित एमएसएमई उद्यमों के लिए यह कार्यक्रम एक बेहतरीन मंच है जहां वे पीएसयु की जरूरतों को समझकर अपने प्रोडक्टस की गुणवत्ता को उसके अनुरूप बनाएं। यह कार्यक्रम उन्होंने कहा कि एमएसएमई दो कदम आगे बढ़ाएं क्योंकि हम सब दो सौ कदम आगे बढ़ाकर उन्हें सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी उतरे बैडमिंटन कोर्ट पर, महिलाओं का दबदबा, पढ़िए रिजल्ट

बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा ने बताया कि एमएसएमई का देश की अर्थव्यवस्था में 30 से ज्यादा प्रतिशत का योगदान है। उन्होंने उद्यमियों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने एवं समय की मांग के अनुसार अपने प्रोडक्ट का विकास करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र का संचालन बीएसएल के महाप्रबंधक (एमएम) यूके सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा औद्योगिक प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों ने केंद्र सरकार के विभाग,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं एमएसएमई उद्यमियों के स्टॉलों का भ्रमण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Fraud: डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी रोकने 6.69 लाख सिम कार्ड, 1,32,000 IMEI ब्लॉक

प्रथम दिन के तकनीकी सत्र के दौरान बीएसएल एवं नेशनल एससी-एसटी हब, रांची एवं के क्रय विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों के क्रय प्रक्रिया, वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में जेम-गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस के विशेषज्ञ ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके अलावा इनवॉयसमार्ट के अधिकारियों द्वारा ट्रेड्स (TReDs) के बारे में प्रस्तुती दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: हर घर तिरंगा पर निबंध लिखने वाले बीएसपी अधिकारियों – कर्मचारियों को मिला अवॉर्ड, पढ़िए नाम

उक्त कार्यक्रम में 10 सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी उपक्रम तथा 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन स्टॉलों के माध्यम से कर रहे हैं। लगभग 200 से ज्यादा एमएसएमई उद्यमियों ने तकनीकी सत्र में भाग लिया।

वेंडर विकास कार्यक्रम-2024 का सफल आयोजन में कार्यक्रम के समन्वयक गौरव, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय राँची सुरेंद्र शर्मा, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय राँची तथा शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद के अधिकारियों श्री दीपक कुमार, सहायक निदेशक एवं सुजीत कुमार, सहायक निदेशक द्वारा सहयोग किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EX BSP OA पहुंचा रिवाइवल अस्पताल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर बात, टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए SAIL Mediclaim Scheme से कैशलेस सुविधा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP RED में विभागीय पर्यावरण जागरूकता माह, 56 कर्मचारी, 14 ठेका मजदूर सम्मानित
Next: BSP नंदिनी माइंस में मिशन लक्ष्मी शुरू, Breast और Reproductive Organ कैंसर संग इन बीमारियों पर सलाह

Related Stories

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.