Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बड़ी खबर: SAIL E 0 Interview राउरकेला-बोकारो में शुरू, दुर्गापुर और भिलाई स्टील प्लांट में 24 अप्रैल से अधिकारी बनने वाले कर्मचारियों का इंटरव्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बड़ी खबर: SAIL E 0 Interview राउरकेला-बोकारो में शुरू, दुर्गापुर और भिलाई स्टील प्लांट में 24 अप्रैल से अधिकारी बनने वाले कर्मचारियों का इंटरव्यू

20/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-E-0-Interview-Interview-starts-in-Rourkela-Bokaro-from-24-to-27-in-Durgapur
  • इंटरव्यू के लिए करीब 1700 लोगों को बुलाया जाएगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) में कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट का घोषित किया गया था। सबसे तेज इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने का श्रेय राउरकेला स्टील प्लांट को जाता है। आरएसपी ने 18 अप्रैल से ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इसी सप्ताह तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Township में भरपूर मिले सबको पानी, इसलिए रोज सुबह कटेगी बिजली, जानिए आपके सेक्टर में बिजली कटने का समय

वहीं, बोकारो स्टील प्लांट ने भी सक्रियता दिखाते हुए 19 से 25 अप्रैल तक इंटरव्यू लेने का शेड्यूल पर अमल कर दिया है। पहले दिन ही वर्क्स और नॉन वर्क्स से जुड़े कर्मचारियों का इंटरव्यू शुरू हो गया है। ईडी वर्क्स और ईडी पीएंडए कार्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी तरह दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से 24 से 27 अप्रैल के बीच ईडी वर्क्स और ईडी पीएंडए आफिस में इंटरव्यू कराने की तैयारी है। एक-एक कर्मचारियों के नाम से लिस्ट जारी कर दी गई है। पर्सनल डिपार्टमेंट की ओर से कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Cyber Crime: SAIL NJCS नेता वंश बहादुर नाम पर फर्जी फेसबुक एकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट मत कीजिए स्वीकार, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

इधर-भिलाई स्टील प्लांट में भी इंटरव्यू को लेकर देर शाम फैसला कर लिया गया है। प्रबंधन के मुताबिक 24 अप्रैल से इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों को शार्टलिस्ट कर लिया गया है, जिन्हें बारी-बारी से बुलाया जाएगा। दूसरी ओर इस्को बर्नपुर में अब तक तारीख घोषित नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Train Accident: अमरकंटक, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस कैंसिल, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति का बदला रूट, ये ट्रेनें भी प्रभावित

इंटरव्यू के लिए करीब 1700 लोगों को बुलाया जाएगा। राउरकेला स्टील प्लांट से 1214 कर्मचारी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल थे। इनमें से 455 को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। भिलाई स्टील प्लांट में 2512 में से 2149 कर्मचारी ही परीक्षा में बैठे थे, जबकि 363 गैर हाजिर थे। दावा किया जा रहा है कि 641 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: स्कूल टाइम टेबल संग बदला छत्तीसगढ़ का मौसम भी, भीषण गर्मी से बचने अब 7 से 11 बजे तक ही क्लास

बोकारो स्टील प्लांट के 669 कर्मचारी ऑनलाइन परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 215 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। दुर्गापुर में 296 को बुलाया गया है। इसी तरह इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 34 कर्मचारियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ऑल इंडिया NMDC वर्कर्स फेडरेशन की अध्यक्ष अमरजीत कौर और संजय सिंह बने महासचिव

बता दें कि सेल (SAIL) कर्मचारियों के लिए ई जीरो परीक्षा 18 मार्च को ऑनलाइन कराई गई थी। इससे पहले 2022 में लिखित परीक्षा कराई गई थी, जिसका रिजल्ट निरस्त कर दिया गया था। परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में भरपूर मिले सबको पानी, इसलिए रोज सुबह कटेगी बिजली, जानिए आपके सेक्टर में बिजली कटने का समय
Next: Bhilai Steel Plant में अब खुलेगा इंडियन कॉफी हाउस, बनेगा 10 ब्लॉक का सुलभ शौचालय

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.