Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारी के 1 दिन के बच्चे की अस्पताल में मौत, पत्नी की हालत नाजुक, ISP बर्नपुर में बवाल, मुर्दाबाद के लग रहे नारे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारी के 1 दिन के बच्चे की अस्पताल में मौत, पत्नी की हालत नाजुक, ISP बर्नपुर में बवाल, मुर्दाबाद के लग रहे नारे

20/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read

सेल आइएसपी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। नवजात की मौत पर चल रहा हंगामा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है। करीब 400 से ज्यादा कर्मचारियों ने डीआइसी परिसर को ही घेरा लिया है। सेल आइएसपी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

कर्मचारी की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे की मौत होने से परिवार भड़क गया है। कर्मचारियों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बर्नपुर की सभी ट्रेड यूनियनों ने एकजुटता दिखाते हुए घेराबंदी की है। एक दिन के मासूम का शव लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक शाम 5.45 बजे प्रबंधन की तरफ से कुछ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले को शांत कराने के लिए समझाया जा रहा है ताकि बवाल को बढ़ने से रोका जा सके। वहीं, आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो इसका असर प्लांट के उत्पादन पर भी निश्चित रूप से पड़ेगा। गुस्से को शांत करने के लिए सीआइएसएफ और पुलिस के अधिकारी भी लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कांटीनुअस कास्टिंग प्लांट के क्रेन ऑपरेटर नितेश कुमार सिंह की पत्नी को डिलेवरी के लिए बर्नपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को नाजुक हालत में बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे के मौत की खबर सुनते ही पत्नी की हालत भी बिगड़ रही है। कर्मचारी की पत्नी को सदमा लगा है। डीआइसी बीपी सिंह के आफिस का घेराव चल रहा है।

नितेश कुमार सिंह की तरफ से कहना है कि बच्चा रो नहीं रहा था। काफी जटिल स्थिति रही। आज सुबह 10 बजे रेफर करने की कोशिश की गई। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SC-ST समाज से किए वादे को जल्द पूरा करे Bhilai Steel Plant
Next: SAIL संग सभी केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का टैक्स कम, 10 हजार तक की सीधी बचत

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.