Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को चाहिए Electric कार, स्कूटर और बाइक के लिए एडवांस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को चाहिए Electric कार, स्कूटर और बाइक के लिए एडवांस

14/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-employees-want-advance-for-electric-car-scooter-and-bike
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में वृद्धि के साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार के लिए प्रबंधन से एडवांस रकम की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में वृद्धि के साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए हिंद मजदूर सभा से संबद्ध भिलाई श्रमिक सभा की ओर से बिना ब्याज के बैटरी चलित वाहन (Electric Vehicle) खरीदने के लिए एडवांस राशि देने की मांग की गई है।

Bhilai Township: कब्जे के खिलाफ हजारों अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़क पर, नारेबाजी और आक्रोश से दिया सियासी उलटफेर का संकेत

इससे ना केवल पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी होगी, बल्कि शहर में बढ़ रहे प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। सेल के सभी इकाइयों में एचएमएस की ओर से प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को भी ज्ञापन सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Chairman: बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश के पास है दूसरी बार भी चेयरमैन बनने का मौका, 2030 में रिटायरमेंट

महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि बैटरी चलित वाहन में खर्च कम होने के कारण आर्थिक क्षति भी कम होगी। यूनियन के द्वारा की गई मांग में कहा गया है कि विकसित एवं अच्छे बैटरी चलित वाहनों की कीमत पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों की कीमत से कहीं ज्यादा है। ऐसे में कर्मचारी अपने मासिक वेतन से खरीदने में सक्षम नहीं है।

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों सहित कई उद्योगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कई प्रकार की छूट भी दी जा रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए एवं अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि पर्यावरण की रक्षा में अपना सहयोग सुनिश्चित हो सके। भिलाई श्रमिक सभा संबद्ध हिंद मजदूर सभा की मांग है कि वाहन की कीमत के बराबर की राशि एडवांस स्वरूप बिना ब्याज के सभी कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:   Corona Update: सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना के मरीज, पढ़िए क्यों 2 मरीजों ने मचाया हड़कंप

इस संबंध में यूनियन द्वारा एक ज्ञापन ईडी पीएंडए के नाम आईआर विभाग के प्रबंधक रोहित हरित को सौंपा गया है। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष हरिराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य माथुर, उपाध्यक्ष विनोद वासनिक, महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, उप महासचिव बीजी कारे, वीके सिंह, अक्षय वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: कब्जे के खिलाफ हजारों अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़क पर, नारेबाजी और आक्रोश से दिया सियासी उलटफेर का संकेत
Next: National Fire Service Day 2023: दमकल कर्मियों ने आग और बच्चों ने खेला झाग से

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.