Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: कब्जे के खिलाफ हजारों अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़क पर, नारेबाजी और आक्रोश से दिया सियासी उलटफेर का संकेत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कब्जे के खिलाफ हजारों अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़क पर, नारेबाजी और आक्रोश से दिया सियासी उलटफेर का संकेत

13/04/2023 1 minute read
Officers-employees-and-organizations-came-out-on-the-road-against-encroachment-in-Bhilai-township-2-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में बढ़ते कब्जे के खिलाफ अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। कब्जे की सियासत पर चोट करने के लिए एकजुटता प्रदर्शित किया है। सेक्टर-9 हॉस्पिटल परिसर में कब्जे का मामला ऐसा गरमाया कि अब सड़क तक आ चुका है।

हाथों में तख्ती, बैनर लिए कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक साथ प्रदर्शन किया। कब्जेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क पर आक्रोश दिया। निश्चित रूप से यह आक्रोश सियासी उलटफेर का संकेत दे गया है। राजनीतिक दखल से बौखलाए भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, ठेका श्रमिकों व सामाजिक संगठनों ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया।

करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद हैं। प्लांट के कर्मचारियों में आक्रोश होने की वजह से अपील पर हर कोई मौके पर पहुंचा। शाम साढ़े 5 से 6.30 बजे तक का प्रदर्शन का शेड्यूल तय किया गया, लेकिन समय से पहले ही बीएसपी कार्मिक पहुंचना शुरू हो गए थे। चौक पर ही घेराबंदी करके हर कोई अपना विरोध दर्ज कराता रहा। कब्जे के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्मिकों ने संदेश दे दिया है कि वे किसी भी कीमत पर कब्जे को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन, इंटक, एचएमएस, सीटू, एटक, एक्टू, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन सहित तमाम ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कब्जे की सियासत के खिलाफ गुरुवार शाम को सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर अपील की जा रही थी। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी लोग सड़क पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा-यह अस्मिता और भविष्य का सवाल है। कल हो सकता है सेक्टर 9 हॉस्पिटल और टाउनशिप अवैध कब्जे में लुट जाए। भिलाई बचाने के लिए आगे आए हैं। भिलाई को अराजक तत्व और अवैध कब्जों से बचाने के लिए अभियान का आयोजन हुआ तो सेक्टर-9 अस्पताल के डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ भी सड़क पर उतर गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या अमरेंदु ला सकेंगे SAIL कर्मचारियों के जीवन में नया प्रकाश
Next: SAIL कर्मचारियों को चाहिए Electric कार, स्कूटर और बाइक के लिए एडवांस

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.