Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Foundation Day: सुदेश भोंसले के गानों से भिलाई स्टील प्लांट की शाम जवां, ED-CGM तक थिरके, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

SAIL Foundation Day: सुदेश भोंसले के गानों से भिलाई स्टील प्लांट की शाम जवां, ED-CGM तक थिरके, देखें फोटो

24/01/2025 (Last updated: 24/01/2025) 1 minute read
Red Simple Online Course Facebook Post - 2025-01-24T000854.402

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai STeel Plant) के तत्वाधान में क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग की ओर से आयोजन।

पार्श्व गायक सुदेश भोंसले ने 30 साल पुराने अपने गानों की बौछार लगा दी। फरमाइश का मौका तक नहीं दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited) के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या काफी रोमांचक रही। भिलाई की संगीतमय शाम हुई। प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोंसले ने 30 साल पुराने अपने गानों की बौछार लगा दी। फरमाइश का मौका तक नहीं दिया। एक के बाद एक गाने ने महफिल जमाई।

वह खुद को मंच पर रोक नहीं सके और माइक थामे नीचे उतर गए। फिर क्या, गाने की फिल्मों के गाने ने ऐसा रंग जमाया कि भिलाई स्टील प्लांट के ईडी खुद को रोक नहीं सके। साहब को आगे आते देख सीजीएम, जीएम और कर्मचारियों तक ने मंच के सामने डांस करना शुरू कर दिए।

सीजीएम इंचार्ज रावघाट ऐसे झूमे कि पर्सनल के अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। एच शेखर, पीआरओ अमूल्य प्रियदर्शी आगे बढ़े और ईडी एचआर पवन कुमार को भी साथ लेकर मैदान में कूद पड़े। फिर, क्या जुम्मे से एक दिन पहले की रात में ही चुम्मा-चुम्मा गाने पर सभी लोग जमकर थिरके। ईमली का बूटा, खईके पान बनारस वाला, यारी है इमान मेरा, सोणा-सोणा आदि गानों पर लोग मद मस्त रहे।

सुदेश भोंसले के साथ मदन शुक्ला और प्रिया चौहान ने भी जुगलबंदी की। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai STeel Plant) के तत्वाधान में क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग (Sports, Cultural and Civic Amenities Department) द्वारा सेल गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य लेज़र शो एवं सुदेश भोंसले नाईट का आयोजन भिलाई क्लब के रॉयल क्रिस्टल गार्डन में गुरुवार को किया गया।

सुदेश भोंसले गानों के बीच में मिमिक्री करते रहे। अमिताभ बच्चन, अशरानी की आवाज निकालते रहे। अंत में मंच छोड़ने से पहले भिलाई स्टील प्लांट के स्टील पर भी संदेश छोड़ गए। घर बनाने से लेकर बर्तन तक में सेल का नाम लिया।
इससे पूर्व निर्माण काल की गौरव गाथा को दर्शाने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) द्वारा एक भव्य लेजर शो हुआ। करीब 22 मिनट के लेजर शो में बीएसपी के इतिहास की झलक को दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता, ईडी एचआर पवन कुमार, जीएम विजय शर्मा, डीजीएम सहीराम जाखड़ ने कलाकारों को सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांएं) डॉ. एम रविन्द्रनाथ और कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, सीजीएम एमके गोयल, सीजीएम राकेश श्रीवास्तव, जीएम संजय कुमार, जीएम विष्णु पाठक, जीएम नवीन कुमार जैन, जीएम राजीव कुमार आदि भी गानों की थाम पर झूमते नजर आए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम
Next: सैफ अली खान पर हमला, सलमान को धमकी पर सुदेश भोंसले ये क्या बोल गए…

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.