Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Hockey Academy का सितारा चमका, शिलानंद लकड़ा भारतीय टीम में चयनित, खेलेंगे FIH Men’s Hockey World Cup 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Hockey Academy का सितारा चमका, शिलानंद लकड़ा भारतीय टीम में चयनित, खेलेंगे FIH Men’s Hockey World Cup 2026

Azmat ali 21/07/2026 1 minute read
SAIL Hockey Academy star Shilanand Lakra selected for the Indian team will play in the FIH Mens Hockey World Cup 2026

शिलानंद लकड़ा अगस्त 2015 में SAIL हॉकी अकादमी, राउरकेला में प्रवेश लिया और वर्ष 2019 तक अकादमी के कैडेट रहे।

  • सुंदरगढ़ जिले के कालीजापाथर गांव निवासी शिलानंद लकड़ा, कार्लुस लकड़ा और मैरी ग्रेस लकड़ा के पुत्र हैं।

सूचनाजी न्यूज़, राउरकेला। सेल (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) स्थित SAIL हॉकी अकादमी के पूर्व कैडेट शिलानंद लकड़ा का चयन FIH Men’s Hockey World Cup 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। यह विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा। शिलानंद के चयन से SAIL हॉकी अकादमी, राउरकेला स्टील प्लांट और पूरे इस्पात नगरी में खुशी की लहर है।

शिलानंद लकड़ा तेज रफ्तार, बेहतरीन ड्रिब्लिंग और गोल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2018 में 27वें सुल्तान अजलान शाह कप से सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने के बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हाल ही में पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में भारत की खिताबी जीत में भी शिलानंद की अहम भूमिका रही। सेमीफाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था।

SAIL हॉकी अकादमी ने निखारी प्रतिभा

सुंदरगढ़ जिले के कालीजापाथर गांव निवासी शिलानंद लकड़ा, कार्लुस लकड़ा और मैरी ग्रेस लकड़ा के पुत्र हैं। उन्होंने अगस्त 2015 में SAIL हॉकी अकादमी, राउरकेला में प्रवेश लिया और वर्ष 2019 तक अकादमी के कैडेट रहे।
अकादमी में उन्हें अनुभवी एनआईएस कोच राजू कांत सैनी तथा भारत की जूनियर टीम के पूर्व खिलाड़ी पीटर तिर्की के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला। इसी मजबूत नींव ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राउरकेला स्टील प्लांट के लिए गर्व का क्षण

विश्व हॉकी के सबसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिलानंद लकड़ा का चयन इस बात का प्रमाण है कि SAIL हॉकी अकादमी युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में लगातार सफल रही है। यह उपलब्धि राउरकेला स्टील प्लांट की हॉकी के विकास और देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी देने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है। शिलानंद का चयन न केवल SAIL परिवार, बल्कि भारतीय हॉकी प्रेमियों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, 27 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू, जानिए पूरी प्रक्रिया
Next: श्रावणी मेला 2026: साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल करने का फैसला वापस, कांवड़ यात्रियों को लेकर होगी रवाना

Related Stories

njcs-meeting-regarding-sail-employees-bonus-in-delhi-on-october-1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

njcs-meeting-regarding-sail-employees-bonus-in-delhi-on-october-1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.