Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: कोक ओवन बैटरी 13-14 के बाय-प्रोडक्ट प्लांट, बीओडी के लिए DMT व L&T से समझौता, 962.01 करोड़ का प्रोजेक्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: कोक ओवन बैटरी 13-14 के बाय-प्रोडक्ट प्लांट, बीओडी के लिए DMT व L&T से समझौता, 962.01 करोड़ का प्रोजेक्ट

Azmat ali 18/01/2026 1 minute read
SAIL ISP Agreement with DMT and L and T for Coke Oven Battery 13-14 By-Product Plant, BOD, Project Worth Rs 962 Crore

बाय-प्रोडक्ट प्लांट की गैस हैंडलिंग क्षमता 1,40,000 एनएम³ प्रति घंटा, जबकि बीओडी प्लांट की क्षमता 122 घन मीटर प्रति घंटा होगी।

  • परियोजना को अनुबंध तिथि से 39 माह की रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण करने की योजना है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) ने अपने 4.08 एमटीपीए विस्तार कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 16 जनवरी 2026 को कोक ओवेन बैटरी (सीओबी #13 एवं #14 के लिए बाय-प्रोडक्ट प्लांट (बीपीपी) तथा बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) प्लांट की स्थापना के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

यह अनुबंध ₹962.01 करोड़ (आईटीसी रहित तथा ईडीसी, आईडीसी एवं आकस्मिक व्यय को छोड़कर) की अनुमानित लागत पर डीएमटी एवं लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के कंसोर्टियम को प्रदान किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पैकेज सीओबी #13 एवं #14 के अंतर्गत प्रस्तावित 1.95 एमटीपीए सकल कोक उत्पादन क्षमता की पाँच प्रमुख परियोजना इकाइयों में से एक है।

प्रस्तावित बाय-प्रोडक्ट प्लांट की गैस हैंडलिंग क्षमता 1,40,000 एनएम³ प्रति घंटा है, जबकि बीओडी प्लांट की क्षमता 122 घन मीटर प्रति घंटा होगी। संयंत्र में संयुक्त H₂S एवं NH₃ स्क्रबर, बहु-स्तरीय क्लॉस सल्फर रिकवरी प्रक्रिया तथा उन्नत बीओडी ट्रीटमेंट सुविधा जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।

ये सुविधाएँ अधिकतम उप-उत्पाद रिकवरी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय एवं वैधानिक मानकों का कड़ाई से पालन करेंगी। यह परियोजना राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के अनुरूप वर्ष 2030-31 तक 300 एमटीपीए कच्चा इस्पात उत्पादन लक्ष्य की दिशा में सेल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है। परियोजना को अनुबंध तिथि से 39 माह की रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण करने की योजना है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट से अच्छी खबर
Next: BSP SMS 2 भीषण आग की आंच इस्पात मंत्रालय तक, मेकॉन पर उठी अंगुली

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.