Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट से अच्छी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट से अच्छी खबर

Azmat ali 18/01/2026 1 minute read
Good News From Raw Material Handling Plant of IISCO Steel Plant Burnpur

आईएसपी के आरएमएचपी में पैडल फीडर्स का रिमोट ऑपरेशन लागू। सुरक्षा, दक्षता और लागत प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार।

  • आरएमएचपी में भूमिगत स्तर पर स्थापित चार रेल-माउंटेड पैडल फीडर्स ट्रैक हॉपर बंकर से कच्चे माल का निष्कर्षण करते हैं।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्वचालन और कार्यस्थल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, सेल इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी) में पैडल फीडर्स का रिमोट ऑपरेशन सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है।

अब इन पैडल फीडर्स का संचालन ओएचपी कंट्रोल रूम से किया जा रहा है, जिससे परिचालन दक्षता, कर्मियों की सुरक्षा और लागत अनुकूलन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आरएमएचपी में भूमिगत स्तर पर स्थापित चार रेल-माउंटेड पैडल फीडर्स ट्रैक हॉपर बंकर से कच्चे माल का निष्कर्षण करते हैं। पूर्व में इन फीडर्स का संचालन फीडर पर लगे छोटे केबिनों में तैनात कर्मियों द्वारा मैन्युअली किया जाता था, जो जोखिमपूर्ण था।

संशोधित प्रणाली के अंतर्गत अब पैडल फीडर्स का रिमोट संचालन संभव हो गया है, जिससे खतरनाक भूमिगत परिस्थितियों में मानव उपस्थिति की आवश्यकता समाप्त हो गई है। प्रथम चरण में पी एफ-1 एवं पी एफ -3 को आवश्यक तकनीकी संशोधनों के बाद रिमोट ऑपरेशन हेतु सक्षम किया गया है।

नई प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं में ओएचपी कंट्रोल रूम से रिमोट संचालन, सभी महत्वपूर्ण परिचालन मानकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, स्मूथ रिमोट स्पीड कंट्रोल, स्वचालित फीड रेट नियंत्रण की व्यवस्था, सी सी टी वी कैमरा कवरेज तथा ऑपरेटर को हॉपर पोजीशन की स्पष्ट दृश्यता शामिल है।

इस पहल से ग्राउंड-लेवल ऑपरेटरों की आवश्यकता समाप्त हुई है, जिससे लगभग ₹52 लाख की वार्षिक परिचालन लागत की बचत अनुमानित है। साथ ही, प्रक्रिया नियंत्रण में सुधार के कारण सामग्री हैंडलिंग अधिक प्रभावी हुई है।

गैर-मौद्रिक लाभों में कर्मियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि, दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी, बेहतर कार्य वातावरण, निरीक्षण एवं निगरानी में सुगमता, उत्पादकता में वृद्धि तथा कर्मचारियों की संतुष्टि शामिल है।

यह परियोजना आरएमएचपी की डिजिटलीकरण, स्वचालन और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रथम चरण की सफलता के साथ, शेष पैडल फीडर्स में भी रिमोट ऑपरेशन विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे स्मार्ट और सुरक्षित संचालन की दिशा में आरएमएचपी और अधिक सशक्त होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Kalyan College : Durg सेक्टर स्तरीय टूर्नामेंट, 08 कॉलेज से पहुंचे प्लेयर्स, स्टेट के लिए बनी टीम
Next: SAIL ISP: कोक ओवन बैटरी 13-14 के बाय-प्रोडक्ट प्लांट, बीओडी के लिए DMT व L&T से समझौता, 962.01 करोड़ का प्रोजेक्ट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.