SAIL ISP 12 फरवरी हड़ताल: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में INTUC, CITU, AITUC, HMS उतरी मैदान में

SAIL ISP February 12 Strike INTUC CITU AITUC HMS Protest Begins at IISCO Steel Plant Burnpur
  • संयुक्त यूनियन की ओर से SCOB गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। केंद्र की मोदी सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में भी हड़ताल को सफल करने का दम भरा जा रहा है। INTUC, CITU, AITUC एवं HMS के पदाधिकारियों ने रोडमैप तैयार किया है।

संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से बुधवार सुबह 7:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक SCOB गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान यूनियन नेता केंद्र सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों पर भड़ास निकाल रहे हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो 12 फरवरी ज्वलंत मुद्दों के समर्थन में हड़ताल की जाएगी।

इससे पहले मंगलवार को SAIL ISP में चारों प्रमुख ट्रेड यूनियनों INTUC, CITU, AITUC एवं HMS द्वारा संयुक्त रूप से बारी मैदान (शहीद स्मारक) से बर्नपुर बस स्टैंड तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर अपने ज्वलंत मुद्दों के समर्थन में आवाज उठाई।

विरोध प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे

  • एंटी लेबर लॉ के विरोध में
  • मनरेगा (जिसका नाम परिवर्तित कर “G Ram G” किया गया है) से संबंधित विषयों पर आपत्ति
  • 39 माह के बकाया एरियर का भुगतान
  • HRA संबंधी लंबित मांगें
  • ठेका श्रमिकों के लिए सेंट्रल वेज लागू करना