Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 3 सीजीएम का ईडी पद पर प्रोमोशन इस्पात नगरी के लिए गौरव का क्षण, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 3 सीजीएम का ईडी पद पर प्रोमोशन इस्पात नगरी के लिए गौरव का क्षण, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 09/10/2025 (Last updated: 09/10/2025) 1 minute read
sail-isp-promotion-of-3-cgms-of-isp-to-the-post-of-ed-is-a-proud-moment-for-the-steel-city-read-details

आईओए (IOA) के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

  • यह परिवर्तन केवल पदों का नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई सोच और नई संभावनाओं का प्रतीक है, जो आने वाले दिनों में आईएसपी और संपूर्ण सेल को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के तीन सीजीएम को ईडी का तोहफा दिया गया है। भिलाई, बोकारो के बाद बर्नपुर के 3 सीजीएम को ईडी बनाया गया। इससे उत्साहित आफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि यह इस्पात नगर के लिए गर्व की बात है।

प्रमोशन ऑर्डर से आईएसपी बर्नपुर के लिए गर्व और गौरव से भरा रहा, जब पूरे सेल (SAIL) में कार्यपालक निदेशक (Executive Director-ED) के पद पर प्रोन्नत किए गए कुल 15 चीफ जनरल मैनेजर (CGM) की सूची में से 3 का नाम आईएसपी से रहा। यह न केवल आईएसपी की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि संगठन की निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट प्रबंधन का भी दर्पण है।

प्रोन्नत तीनों अधिकारियों में सीजीएम-इंचार्ज (प्रोजेक्ट्स) प्रवीण कुमार अब आईएसपी में ही रहकर ईडी (प्रोजेक्ट्स) के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। वहीं, सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य टोकदार का स्थानांतरण दुर्गापुर स्टील प्लांट में ईडी (वर्क्स) के पद पर हुआ है। तीसरे अधिकारी, सीजीएम (मैकेनिकल) विनीत रावल को सीएमएलओ (CMLO) में ईडी (कोलियरिज एंड सीसीएसओ) के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी प्लानिंग पर Bokaro में हैं Steel Secretary, प्रोजेक्ट, माइंस, कोलियरी पर फोकस, मुख्य सचिव से होगी बात

तीन नए ईडी का आगमन हो रहा

आईएसपी में भी इस बार तीन नए ईडी का आगमन हो रहा है। इनमें से दो अधिकारी ईडी (एफ एंड ए) राज कुमार सिन्हा और ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह-प्रमोशन के आधार पर आईएसपी आ रहे हैं। वहीं, ईडी (मैटेरियल मैनेजमेंट) एस.के. सिंह का सीएमएलओ, चासनाला से समानांतर स्थानांतरण हुआ है।

इसी क्रम में, वर्तमान ईडी (वर्क्स) दिप्तेंदु घोष का स्थानांतरण कोलकाता में ईडी (लॉजिस्टिक्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर) के रूप में हुआ है तथा ईडी (एफ एंड ए) अरुप मुखर्जी अब सेल कॉर्पोरेट ऑफिस, दिल्ली में ईडी (इंटरनल ऑडिट) के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

यह समूचा फेरबदल न केवल सेल की कार्यप्रणाली को नई दिशा देगा, बल्कि युवा अधिकारियों को भी प्रेरित करेगा कि समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से संगठन के शीर्ष पदों तक पहुँचना संभव है।

ये खबर भी पढ़ें: यूनिवर्सल रेल मिल में हर बुधवार, सेफ्टी के लिए खामियों पर प्रहार, पदयात्रा में कार्मिकों संग चले ईडी वर्क्स भी…

अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ

आईओए (IOA) के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि “ये अधिकारी सेल के उज्जवल भविष्य के सशक्त स्तंभ बनेंगे और अपने अनुभव से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।”

आईओए टीम अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, महासचिव निशिकांत चौधरी, तथा समिति सदस्य मिलिंद सेनगुप्ता (एजीएम, ब्लास्ट फर्नेस) और राजेश कुमार साहू (एसएम, कोक ओवन) ने मिलकर सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी तथा आईएसपी में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिखारी के रूप में चोरों का गिरोह Bhilai Township में कर रहा था चोरी, पुलिस ने दबोचा, लैपटॉप, 8 मोबाइल बरामद

यह परिवर्तन केवल पदों का नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई सोच और नई संभावनाओं का प्रतीक है, जो आने वाले दिनों में आईएसपी और संपूर्ण सेल को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी प्लानिंग पर Bokaro में हैं Steel Secretary, प्रोजेक्ट, माइंस, कोलियरी पर फोकस, मुख्य सचिव से होगी बात
Next: वाह क्या बात है… BSP Coke Oven में बना स्वच्छता उद्यान, पौधों की रक्षा करने बांधे स्वच्छता सूत्र

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.