Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Management Trainee 2023: बोकारो स्टील प्लांट में सेंट्रल इंडक्शन प्रोग्राम, DIC अतनु भौमिक ने दिया मंत्र, BSL के SMS 2 को मिली ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Management Trainee 2023: बोकारो स्टील प्लांट में सेंट्रल इंडक्शन प्रोग्राम, DIC अतनु भौमिक ने दिया मंत्र, BSL के SMS 2 को मिली ये सौगात

08/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Management-Trainee-2023-Central-Induction-Program-in-Bokaro-Steel-Plant-DIC-Atanu-Bhowmik-gave-mantra-SMS-2-of-BSL-got-this-gift
  • बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS 2) में लैडल ड्रायर का उद्घाटन किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक का पड़ाव है। बीएसएल के बतौर प्रभारी डीआइसी अतनु भौमिक सेल के प्रबंध प्रशिक्षु-2023 के सेन्ट्रल इंडक्शन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मानव संसाधन विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में सेल के विभिन्न संयंत्रों के लिए नव नियुक्त प्रबंध प्रशिक्षु-2023 बैच का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का समापन हुआ।

समापन समारोह में निदेशक प्रभारी (राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार बोकारो इस्पात संयंत्र) अतनु भौमिक, अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव, अधिशासी निदेशक (माइंस) जॉयदीप दासगुप्ता, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) भूपिंदर सिंह पोपली, मुख्य महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

स्टील मेल्टिंग शॉप-II में लैडल ड्रायर का उद्घाटन
बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS 2) में लैडल ड्रायर का उद्घाटन किया। लैडल कूलर से लैडल ड्रायर प्रणाली का उन्नतिकरण अपने आतंरिक संसाधनों और निपुणता के द्वारा किया गया है।

इस कार्य में स्टील मेल्टिंग शॉप-II और सामान्य अनुरक्षण (मैकेनिकल) विभाग का योगदान रहा है। लैडल कूलर से लैडल ड्रायर प्रणाली के उन्नतिकरण से उत्पादन की क्षमता में बढ़ोत्तरी के साथ इस्पात के उत्पादन लागत में कटौती होगी।

उद्घाटन के समय अधिशासी निदेशक (संकार्य ) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मौजदा उपकरणों को दोबारा उपयोग में लाना और आतंरिक ज्ञान का लाभ उठाकर ऑउटसोर्सिंग की आवश्यकता के बिना वांछित परिणाम प्राप्त करना, इस कार्य से यह सिद्ध होता है कि बोकारो इस्पात संयंत्र नवाचार और संसाधनशीलता की संस्कृत को बढ़ावा देने के प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण), मुख्य महाप्रबंधक(एस.एम. एस.-II एवं सी.सी.एस.), मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल), मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) और एसएमएस-II एवं सीसीएस विभाग के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पांडेय जी चले बाबा धाम, जगह-जगह स्वागत, बोलबम से गूंजा शहर
Next: रेलवे देगा AC Chair Car, Vistadome Coach के किराए में 25% तक छूट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.