Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अधिकारियों के खाते में साढ़े 3 लाख तक PRP, दीपावली पर 40% और मिलेगा, इधर-कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर पर सब चुप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL अधिकारियों के खाते में साढ़े 3 लाख तक PRP, दीपावली पर 40% और मिलेगा, इधर-कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर पर सब चुप

05/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-officers-got-35-second-installment-of-PRP-coming-in-accounts-up-to-3.5-lakhs-will-get-40-more-on-Diwali-Here-all-silent-on-the-outstanding-arrears-of-39-months-1
  • अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के अधिकारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बगैर कोई शोर-शराबा किए सेल प्रबंधन ने अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीपीआरएस में इसका उल्लेख कर दिया गया है। अधिकारियों को पीआरपी की पहली किस्त 20 प्रतिशत भुगतान पूर्व में की जा चुकी है। अब 35% राशि दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल डोम शेड विवाद: भिलाई नगर निगम ने अवैध बताकर किया किनारा, BSP ध्वस्त करने की तैयारी में

शेष 40 प्रतिशत राशि दीपावली के अवसर पर दी जाएगी। सेल प्रबंधन का कहना है कि अधिकारियों को बकाया पीआरपी देना था, जो दी जा रही है। वहीं, सेल कर्मचारियों के बकाया 39 माह के एरियर पर सब चुप्पी साधे हुए हैं।

पीआरपी की खबर लगते ही सोशल मीडिया का माहौल गर्म हो गया है। कर्मचारी यूनियन नेताओं और प्रबंधन को कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी झलक आप भी देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP में जल्द हो ठेका श्रमिकों का 15 लाख का दुर्घटना बीमा, मजदूरी वापस लेने वाले ठेकेदारों पर हो एक्शन

इधर-सेल के अधिकारियों को 35% पीआरपी के मद में करीब 50 हजार से लेकर 3 लाख रुपए खाते में आने की संभावना है। देर रात तक पेमेंट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खास बात यह है कि बोनस की तरह पीआरपी की रकम पर भी 30 प्रतिशत टैक्स काटा जाएगा। टैक्स कटने के बाद ही अधिकारियों के खाते में रकम आएगी। जिन अधिकारियों को पहली किस्त में 80 हजार रुपए मिला था, अब उन्हें एक लाख 10 हजार रुपए मिलने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Industry को गति देने 6,322 करोड़ का पैकेज, 27 कंपनियों से 57 MOU, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले-बढ़ाएं कोयला उत्पादन

इसी बीच भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप पर एक कर्मी ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा-आज फिर 35% पीआरपी (2nd इंस्टॉलमेंट) आया है। एक GM को लगभग 3.5 लाख, मैनेजर को 80 से 90 हजार रुपए मिल रहा है। एक हम लोगों का NJCS है, जो 30 से 40 हजार के लिए ऐसा माहौल बनवाता है, जैसे इम्प्लाइ पर बहुत बड़ा एहसान कर दिया हो। पूरे रिलेटिव तक को पता चल जाता है कि SAIL में क्या हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  संयुक्त मोर्चा बोला-भिलाई टाउनशिप को बनाएं स्टील सिटी, कब्जे के खिलाफ चलेगा हस्ताक्षर अभियान, 13 अप्रैल को प्रदर्शन

इसी बीच बीएसपी वर्कर्स यूनियन के एक नेता ने कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि सब गुड मॉर्निंग और गुड नाइट, अप्पू-पप्पू में व्यस्त रहो और OA ने अपना लाखों का पीआरपी ले लिया…।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल डोम शेड विवाद: भिलाई नगर निगम ने अवैध बताकर किया किनारा, BSP ध्वस्त करने की तैयारी में
Next: FY 2022-23: भिलाई स्टील प्लांट ने भारतीय रेलवे को भेजी 260 मीटर लंबी 1000 रेक रेल पटरी

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.