SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिला ग्रो केयर अवार्ड 2022 के लिए गोल्ड मेडल

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में ग्रो केयर इंडिया सी.एस.आर. एजुकेशन अवार्ड 2022 और ग्रो केयर एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2022 के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण पुरस्कारों’ से सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सी.एस.आर.) अजय कुमार नायक और महाप्रबंधक प्रभारी (ई.ई.डी.) पीसी. दाश ने आर.एस.पी. की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए।

राज्य मंत्री, इस्पात और ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गण्यमान्यों में सदस्य सचिव (प्रभारी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं प्रधान मंत्री भारत सरकार के सलाहकार कमल किशोर शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि, ग्रो केयर इंडिया पर्यावरण, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, मानव संसाधन और अन्य मुद्दों जैसे जोखिम प्रबंधन, अभि‍नव विचार/ परियोजनाऍं, कॉर्पोरेट नीति और इको नवाचार के क्षेत्र में संगठन के अनुकरणीय प्रदर्शन को मान्यतास्वरूप सम्मानित करता है।

ग्रो केयर एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड 2022 आर.एस.पी. को पर्यावरण प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र, जैसे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी, अधिकतम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, हरियाली विकास, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज और परिवेशी वायु गुणवत्ता में सुधार के दिशा में किये गए अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

Shramik Day

सी.एस.आर. द्वारा औद्योगिक बस्ती, आदर्श इस्पात ग्राम, पुनर्वास कॉलोनियों और पार्श्वांचल ब्लॉकों से संबंधित समाज के अल्प सुविधा प्राप्त वर्गों के बच्चों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई विभिन्न गतिविधियों ने ग्रो केयर इंडिया सी.एस.आर. शि‍क्षा पुरस्कार-2022 श्रेणी के तहत ‘स्वर्ण पुरस्कार’ हासिल करने में मदद की है।