Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी-अधिकारी को मिला ये टिप्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: रिटायरमेंट से पहले कर्मचारी-अधिकारी को मिला ये टिप्स

13/03/2025 1 minute read
SAIL RSP: Employees and officers get these tips before retirement

राउरकेला इस्पात संयंत्र और ओडिशा खान समूह के अधिकारियों सहित 46 कर्मचारी, जो मार्च 2025 के महीने में सेवानिवृत्त होंगे

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सकारात्मकता, उत्साह और तैयारी के साथ सेवानिवृत्ति को अपनाने के लिए व्यापक तरीके से तैयार करना है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र के सीपीटी आई केंद्र में सेवानिवृत्ति-पूर्व कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ आयोजित की गई। संयंत्र और ओडिशा खान समूह के अधिकारियों सहित 46 कर्मचारी, जो मार्च 2025 के महीने में सेवानिवृत्त होंगे, इस सत्र में शामिल हुए। महा प्रबंधक प्रभारी (एच.आर.-सी.एफ.), डॉ. पी.के.साहू उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

‘रोशनी’ कार्यशाला के सत्रों में सेवानिवृत्ति के बाद सहज रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की व्यापक श्रृंखला शामिल की गई थी।

वरिष्ठ परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. मोनालिसा ने अपने सत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताजनक मुद्दों एवं सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी युक्तियों को संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

साइबर सुरक्षा से संबंधित मामलों पर उप महा प्रबंधक (सी. एंड आई.टी.) वीपी.आर्य द्वारा चर्चा की गई, जहाँ डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों को समझाया गया और प्रतिभागियों को अपनी डिजिटल उपस्थिति की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए साइबर दुनिया में खतरों और सुरक्षा पर अंतर्दृष्टि प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

वित्तीय सत्र में उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) डी.के.दाश ने सुचारू अंतिम निपटान और बाद के चरण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी वित्त प्रबंधन की प्रक्रियाओं पर चर्चा की। सहायक महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), श्री पप्पू कुमार ने वित्तीय सुरक्षा योजना के बारे में बात की।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी चरणों से भली भांति गुजरने और एक उद्देश्यपूर्ण और सक्रिय जीवन जीने के लिए सहायक महा प्रबंधक (सी.पी.-2) बाबूला नाहक ने सकारात्मक मानसिकता की तैयारी पर विचार-विमर्श किया।

संगठन के भीतर क्वार्टर खाली करने और प्रतिधारण नीतियों के विवरण पर उप प्रबंधक (नगर सेवाएँ), एच.के.साहू, द्वारा चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

सहायक महा प्रबंधक (एच.आर.-ई.आर. एवं सी.) ज्योति ओड़या द्वारा सेल मेडिक्लेम योजना को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति ओड़या और एच.आर.-ई.आर. टीम द्वारा किया गया। ‘रोशनी’ कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सकारात्मकता, उत्साह और तैयारी के साथ सेवानिवृत्ति को अपनाने के लिए व्यापक तरीके से तैयार करना है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: युवा कर्मियों का जोर पेंशन नहीं वेतन संशोधन पर, यूनियनों से उठा विश्वास

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली के लिए ट्रीटमेंट सिस्टम-2 पर एमओयू साइन
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995 की वजह से पीएम मोदी की साख पर उठ रहे सवाल, EPFO पर भयानक गुस्सा

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.