Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP Expansion Project: असंभव को संभव कर रहा राउरकेला स्टील प्लांट, 11 किलोमीटर की फेंसिंग का 65% काम पूरा, झोपड़ी-मकान हटने शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP Expansion Project: असंभव को संभव कर रहा राउरकेला स्टील प्लांट, 11 किलोमीटर की फेंसिंग का 65% काम पूरा, झोपड़ी-मकान हटने शुरू

Azmat ali 11/05/2026 1 minute read
SAIL RSP Expansion Project Rourkela Steel Plant Making the Impossible Possible

राउरकेला स्टील प्लांट अपनी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 4.65 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से बढ़ाकर 9.8 MTPA करने जा रहा है।

  • विस्तार परियोजना से सुंदरगढ़ क्षेत्र और पूरे ओडिशा में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला स्टील प्लांट असंभव को संभव की महामुहिम में जुटा हुआ है। डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा से लेकर कर्मचारी तक इस अभियान में लगे हुए हैं। राउरकेला स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तारीकण परियोजना को दुर्गापुर स्टील प्लांट जाने से रोकने की कोशिश का असर दिखना शुरू हो गया है।

प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित 11 किलोमीटर एरिया की फेंसिंग कार्य युद्ध स्तर किए जा रहे। करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा। शेष कार्य तेजी से हो रहे हैं। बाउंड्री आदि कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

राउरकेला स्टील प्लांट के जनंसपर्क विभाग के मुताबिक 11 किलोमीटर एरिया के फेंसिंग को जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार तक करीब 7 किलोमीटर एरिया की फेंसिंक हो चुकी थी। 8 किलोमीटर का कार्य अंतिम चरण में है।

जमीन की नाप कर उसकी सीमा तय करते हुए डिमार्केशन (Demarcation) किया जा चुका है। साथ ही कंक्रीट की बाउंड्री बनाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार तक बाउंड्री के अंदर आ रहे 9 मकानों को तोड़ा जा चुका है। 23 परिवार शिफ्ट किए जा चुके हैं। आरएसपी प्रोजेक्ट के लिए 1200 एकड़ जमीन की जरूरत है। राउरकेला स्टील प्लांट की जमीन पर अवैध रूप से करीब 318 घर बने हुए हैं। इसमें झोपड़ियों की संख्या ज्यादा है। प्रशासन की मदद से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

Rourkela Steel Plant ने ग्रीनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए हटाए जा रहे झोपड़ीवासियों को मुआवजा पैकेज देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संयंत्र प्रबंधन ने प्रत्येक प्रभावित झोपड़ी परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी का ऑफर देना शुरू कर दिया है।

राउरकेला स्टील प्लांट प्रबंधन के अनुसार केटे बस्ती से अस्थायी ट्रांजिट शेल्टर में स्थानांतरित हुए 17 परिवारों को पहले ही मुआवजे की राशि के चेक सौंपे जा चुके हैं। घोषित पैकेज के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को कुल 5 लाख 16 हजार 620 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा प्रत्येक झोपड़ी के बदले 650 वर्गफीट विकसित प्लॉटेड भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही परिवार के आश्रित सदस्यों को ईएसआई मेडिकल सुविधा का लाभ भी मिलेगा।

प्रबंधन ने बताया कि राउरकेला स्टील प्लांट अपनी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 4.65 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से बढ़ाकर 9.8 MTPA करने जा रहा है। इस विस्तार परियोजना से सुंदरगढ़ क्षेत्र और पूरे ओडिशा में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए संयंत्र अपनी 1200 एकड़ की सतत भूमि का उपयोग करेगा, जो आधिकारिक रूप से प्लांट के कब्जे में है। हालांकि समय के साथ इस जमीन पर कई अतिक्रमण हो गए थे। प्रबंधन का कहना है कि परियोजना के लिए हटाए जा रहे परिवारों को मानवीय आधार पर मुआवजा और पुनर्वास पैकेज दिया जा रहा है, ताकि संयंत्र के विकास के साथ स्थानीय समुदाय भी आगे बढ़ सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नए CMD डॉ. अशोक पंडा ने दिखाई दिशा, BSP खदान रावघाट होगी SAIL के लिए “गेम चेंजर”, खाड़ी, अफ्रीकी देश और कर्मचारियों पर फोकस
Next: Steel Authority of India Limited में छंटनी के खिलाफ Bhim Army Chief चंद्रशेखर आज़ाद कर्मचारियों के साथ

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.