- सेल प्रबंधन पर जबदस्ती करने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारी यूनियन ने कहा-इसकी शिकायत सरकार तक करेंगे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) कर्मचारियों के बीच हो रहे सर्वे को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। प्रबंधन द्वारा कराए जा रहे सर्वे को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रबंधन पर आरोप लगाया गया है कि जबरन सर्वे कराया जा रहा है।
सर्वे में हिस्सा न लेने वाले कार्मिकों को डराया और धमकाया जा रहा है। कई अधिकारी खुद कर्मचारियों की तरफ से सर्वे फॉर्म भर रहे हैं। अच्छी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे इतर है।
ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के अधिकारी और कर्मचारियों के खाते में आया शिरोमणि अवॉर्ड
बीएसपी और बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि यह अपारदर्शी सर्वे है। यह गूगल फॉर्म है, जो पासवर्ड प्रोटेक्डेड नहीं है। इसको कोई भी अधिकारी सेल पर्सनल नंबर डाल कर किसी भी कर्मचारी का सर्वे भर सकता है।
जो चालाक अधिकारी हैं, वह चुपचाप खुद से सभी का फॉर्म भर दे रहे हैं। वहीं, जो तकनीकी रूप से कमजोर अधिकारी हैं, वह कर्मचारियों को धमकाकर, बहला, फुसलाकर, प्रलोभन देकर सर्वे फॉर्म भरवा रहे हैं।
बीएकेएस भिलाई तथा बोकारो ने सर्वे की आपत्तियों पर निदेशक कार्मिक को पत्र पहले ही लिख दिया है। इसके बाद प्रबंधन जोर जबरदस्ती पर उतर आई है। भिलाई बीएकेएस के महासचिव अभिषेक सिंह का कहना है कि सर्वे मे मेजर स्टेक होल्डर कई समान्य कर्मचारी ऐसे हैं, जिनको मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाना नहीं आता है। उनके लिए प्रिटेंड प्रपत्र होना चाहिए था। अनपढ़ कर्मचारियों के लिए एक शिक्षित कर्मचारी की गवाही के साथ उक्त प्रपत्र, पर्सनल अधिकारी के समक्ष भरवानी चाहिए थी।
इसकी शिकायत इस्पात मंत्रालय, श्रम मंत्रालय तथा लोक उद्यम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष की जाएगी।