- वाइस प्रेसिडेंट मलिकार्जुन केबी को इस्तीफा देकर चले गए।
- इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है।
- अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।
सूचनाजी न्यूज, विश्वेश्वरैया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। SAIL VISL Workers Association के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। एनजेसीएस सदस्य व एसोसिएशन के अध्यक्ष जे. जगदीशा के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है।
गंभीर आरोप लगाए गए। हिसाब मांगने आदि को लेकर विवाद बढ़ते ही जगदीशा ने मंगलवार को वाइस प्रेसिडेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस संबंध में सूचनाजी.कॉम ने जे. जगदीशा का पक्ष लेने के लिए लगातार फोन लगाया। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार कॉल काट दिया गया।
1941 में अस्तित्व में आए SAIL-VISL Workers Association के प्रतिनिधि नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के सदस्य भी हैं। वीआइएसएल में करीब 180 कर्मचारी हैं। एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष के रूप में जे. जगदीशा निर्वाचित हुए थे। जून 2024 से 2027 तक का कार्यकाल है। लेकिन, इससे पहले ही इस्तीफा हो गया है।
इस पूरे प्रकरण पर एसोसिएशन के महासचिव अमृत ने सूचनाजी.कॉम के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इस्तीफे की पुष्टि की। कहा-एसोसिएशन के नियम के तहत एनजेसीएस मीटिंग या सेल प्रबंधन की ओर से होने वाली तमाम बैठकों में हिस्सा लेने के एवज में मिलने वाले टीए-डीए का पैसा यात्रा पर खर्च करने के बाद जो बचेगा, वह एसोसिएशन के खाते में जमा करना होता है।
वर्तमान अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि वह पैसा जमा करने में सक्रियता नहीं दिखाते थे। एकाउंट को लेकर कई बार सवाल उठाए गए। इसका हिसाब मांगा जाने लगा।
विवाद बढ़ते ही वाइस प्रेसिडेंट मलिकार्जुन केबी को इस्तीफा देकर चले गए। इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य में से ही किसी एक को जिम्मेदारी दी जाएगी।











