Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चिलचिलाती धूप में SAIL कर्मियों का धरना, लाखों बकाया पर CITU बोला-प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई से मत डरना, ये है 15 मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चिलचिलाती धूप में SAIL कर्मियों का धरना, लाखों बकाया पर CITU बोला-प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई से मत डरना, ये है 15 मांग

16/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-workers-picket-in-the-scorching-sun-CITU-said-on-lakhs-dues-do-not-be-afraid-to-fight-against-the-management
  • कम एमजीबी की भरपाई के लिये अतिरिक्त वेतन वृद्धि की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारी आधे-अधूरे वेतन समझौता की मार झेल रहे हैं। सेल (SAIL) प्रबंधन ने बहुमत के आधार पर एनएजेसीएस (NJCS) में एमओयू तो साइन करा लिया, लेकिन एग्रीमेंट फाइनल नहीं कर पा रहा है। 39 माह के एरियर सहित तमाम विषय लंबित है। कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर सीटू (CITU) के पदाधिकारी दिनभर के लिए धरना शुरू कर चुके हैं। भीषण गर्मी में दिनभर का धरना और गुस्सा भड़का रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के मेन गेट के समीप मुर्गा चौक पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से धरना शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक धरना होगा। इसी कड़ी में अगला प्रदर्शन 28 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक बोरिया गेट पर किया जाएगा। मुर्गा चौक पर आयोजित प्रदर्शन में यूनियन के पदाधिकारी छुट्टी लेकर शामिल हुए हैं। एक दिन के वेतन का नुकसान किया है। यूनियन नेता सेल प्रबंधन को कोसते रहे और जमकर नारेबाजी की। सेल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि अधिकारियों और कर्मचारियों में भेदभाव करना बंद करे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL E0 Exam: 100 में 99 आया नंबर, फिर भी जूनियर आफिसर परीक्षा में BSP कर्मचारी फेल, सेल में ये कैसा खेल

हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन भिलाई (सीटू) के धरना में वक्ताओं ने कहा-पिछले वेतन समझौता में 5 वर्षीय अवधि के लिए 17%MGB हासिल करने के बाद इस समझौते में 10 वर्षीय समझौता अवधि के लिए सभी यूनियनों के साथ सीटू भी 15% MGB पर इसलिए सहमत हुआ, क्योंकि प्रबंधन के गलत प्रचार से कर्मियों में यह धारणा बनी थी कि 10 वर्षीय समझौता करने पर 15% MGB के साथ 35% पर्क्स तथा सेल पेंशन कोष में 9% प्रबंधन का अंशदान प्राप्त होगा। ऐसी परिस्थिति में 13% MGB स्वीकार करना शर्मनाक और अपमानजनक है।

एनजेसीएस की सर्वसम्मति की 50 दशक की उच्च परिपाटी को तोड़कर बहुमत यूनियनों के साथ 22.10.2021 को MoU हस्ताक्षर कर आगे बढ़ते हुए 26.11.2021को प्रबंधन ने ग्रेच्युटी कटौती संबंधित एक तरफा आदेश जारी किया।

अन्य अपमानजनक बातों में एरियर्स भुगतान न दिया जाना तथा आरआईएनएल के कर्मियों के लिए वेतन समझौता क्रियान्वयन पर अलग से चर्चा करने की बात थी। हालांकि बाद में एरियर्स भुगतान की शर्त को मसौदे से हटा लिया गया, किन्तु ‘एरियर्स’ विषय पर कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया।

एक तरफा कटौती के क्रम में प्रबंधन ने पिछले समझौते का उल्लंघन करते हुए सेल पेंशन ट्रस्ट में 6% और 9% अंशदान को घटाते हुए घाटे के वर्षों के लिए प्रबंधन के अंशदान को 2% और 3% कर दिया।

दिनभर के लिए धरने पर बैठे सेल कर्मचारियों की ये है मांग

  1. कम एमजीबी की भरपाई के लिये अतिरिक्त वेतन वृद्धि।
  2. 39 महीने के पूरे एरियर का तत्काल भुगतान तथा इस दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को भी इसका लाभ दिया जाए।
  3. अधिकारियों के तर्ज पर कर्मियों को भी पर्क्स के एरियर्स का भुगतान हो।
  4. वेतन समझौता की मांग को लेकर प्रदर्शन में भाग लेने वाले कर्मियों का दण्ड एवं स्थानांतरण वापस हो।
  5. आरआईएनएल में बिना किसी देरी के नए वेतन समझौते का क्रियान्वयन।
  6. ठेका श्रमिकों के वेतन में वृद्धि तथा इसका तत्काल क्रियान्वयन।
  7. एचआरए, रात्रि पाली भत्ता, दुर्गम क्षेत्र विशेष भत्ता (DASA) और अन्य सभी भत्तों को बढ़ाया जाए।
  8. सेल और आरआईएनएल में किसी भी इकाई का निजीकरण और विनिवेश नहीं।
  9. सेल और आरआईएनएल में आवश्यकतानुसार विस्तार और आधुनिकीकरण।
  10. पदनाम में उचित परिवर्तन के साथ नई पदोन्नति नीति।
  11. सीलिंग या कैपिंग और पेंशन के नाम पर मौजूद ग्रेच्युटी लाभ में कोई कटौती नहीं। ग्रेच्युटी और पेंशन के परिपत्र के संबंध में एक तरफा कार्यालय आदेश वापस लें।
  12. सेल पेंशन ट्रस्ट (एसपीटी) द्वारा पेंशन का प्रबंधन किया जाए।
  13. सभी के लिए नई प्रोत्साहन योजना (Incentive Scheme)।
  14. सभी इकाइयों में तत्काल भर्ती हो और भर्ती के लिए योग्यता के आधार पर प्रवेश स्तर पूर्ववत् मैट्रिक के लिए S-1 ग्रेड, आईटीआई के लिए S-3 और डिप्लोमा के लिए S-6 किया जाए।
  15. एसीटी और ओसीटी का स्टाइपेंड बढ़ाया जाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP SMS-2 के अधिकारी को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणी पुरस्कार
Next: SAIL में NJCS सब-कमेटी के नाम पर झांसेबाजी, राजहरा में खदान कर्मी बकाया एरियर, ग्रेच्युटी, DASA पर कर रहे महाधरना

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.