Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

23/04/2025 (Last updated: 23/04/2025) 1 minute read
sanvidhan bachao rally-conference: Former CM Bhupesh Baghel reached Bhilai Buddhist Vihar, reviewed the preparations

25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली निकली जाएगी।

  • दुर्ग संभाग स्तर के कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी-एआईसीसी के मार्गदर्शन पर 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली निकली जाएगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कोसानगर बौद्ध भूमि पर चल रही तैयारियो का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के Director Technical, Projects & Raw Materials एमआर गुप्ता पहुंचे DSP-ASP, ये रहा खास

स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल से विस्तृत जानकारी ली। कई सुझाव भी दिए। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआइसी सदस्य सीजू एंथोनी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

भिलाई के महापौर नीरज पाल ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि दुर्ग संभाग के कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। संविधान बचाओ अभियान को सफल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुट चुके हैं। हर स्तर पर तैयारियां चल रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

बता दें कि 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर घर लेकर जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़
Next: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मिली नई सौगात, डीआइसी ने काटा फीता

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.