Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़

23/04/2025 1 minute read
CG Big News: MoU signed with CMAI, Chhattisgarh will become the new textile hub of the country

सीएम ने कहा-छत्तीसगढ़ ने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खुले। टेक्सटाइल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पॉलिसी देश में सबसे बेहतर।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में हुए शामिल।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने आज मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में भाग लेकर राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया।

CG Big News: MoU signed with CMAI, Chhattisgarh will become the new textile hub of the country

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट डायरेक्टर इंचार्ज इंटरव्यू: DIC की रेस में BSP, BSL, Alloy, ISP, RDCIS, RSP, Salem, MECON, NMDC के 12 अफसर, पढ़ें नाम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएमएआई (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Clothing Manufacturers Association of India))) के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर में एक उभरता हुआ केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

CG Big News: MoU signed with CMAI, Chhattisgarh will become the new textile hub of the country

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद और अंबेडकर भवन कब्जे पर सुनील रामटेके का पलटवार, पढ़ें डिटेल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हमने कैबिनेट में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन के संस्थान को नवा रायपुर में खोलने की मंजूरी दी है। 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस संस्थान से छत्तीसगढ़ में टैक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर मकान, कीजिए आवेदन, पढ़ें प्रक्रिया

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में चांपा की कोसा साड़ियां अपने शिल्प में बेमिसाल हैं। सीएमएआई से एमओयू और निफ्ट की स्थापना से चांपा के कोसा जैसे वस्त्रों की ब्रांडिंग, प्रमोशन में बड़ी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कपड़ा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण स्वरोजगार, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ा है। नई औद्योगिक नीति में हमने इन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, टैक्सटाइल सेक्टर से जुडे़ एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। हम 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने जानवरों के लिए लगाया कूलर-पंखा, ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट में 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में देश में इतनी अच्छी पॉलिसी किसी भी राज्य में नहीं है। इसका लाभ कपड़ा उद्योग से जुड़े छोटे और मझोले उद्यमों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने पर विशेष रियायतें दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में बड़ी घटना: ब्लास्ट फर्नेस 7 के जले ट्यूअर्स और कूलर, प्रोडक्शन ठप, सेक्टर 9 हॉस्पिटल-टाउनशिप रहा अंधेरे में

उन्होंने कहा सिंगल विंडो सिस्टम, इज आफ डूइंग बिजनेस और स्पीड आफ डूइंग बिजनेस की नीतियों के चलते बहुत तेजी से निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस से अब हम स्पीड और बिजनेस की ओर बढ़ चुके हैं। हमने 350 से अधिक रिफार्म्स किये हैं और निवेश का वातावरण बेहद सहज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन भी किया और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक अभिषेक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

सेंट्रल इंडिया की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने बताया सेंट्रल इंडिया की हमारी लोकेशन आपको देश भर में सबसे अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इसी साल से रायपुर एयरपोर्ट में कार्गो की सुविधा आरंभ हो गई है। हमारे यहां 48 हजार करोड़ रूपए की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

रेलवे नेटवर्क के विस्तार का सबसे अधिक लाभ उद्योग जगत को मिलेगा। रायपुर से विशाखापट्नम तक एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। विशाखापट्नम जैसे पोर्ट से हमारी सीधी कनेक्टिविटी रायपुर में बिजनेस को बहुत विस्तार देगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित युवा हो रहे तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा टैक्सटाइल इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर भी चाहिए। प्रदेश के आईटीआई में टेक्नालॉजी और इनोवेशन पर आधारित एडवांस कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए भी प्रशिक्षित युवा तैयार हो रहे हैं। हमारे यहां आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हैं जिससे दक्ष मानव संसाधन इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के Director Technical, Projects & Raw Materials एमआर गुप्ता पहुंचे DSP-ASP, ये रहा खास

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट
Next: संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.