Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सावित्रीबाई फुले जयंती: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी कार्मिकों ने किया याद, डीएसपी के ईडी ने कही ये बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सावित्रीबाई फुले जयंती: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी कार्मिकों ने किया याद, डीएसपी के ईडी ने कही ये बात

Azmat ali 04/01/2026 1 minute read
Savitribai Phule Jayanti SC-ST Employees of Bhilai Steel Plant Remember her DSP ED Said This

सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि दुर्गापुर स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक बीएल चंदवानी थे।

  • सावित्रीबाई फुले ने करीब 200 साल पहले बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह के विरोध और विधवा विवाह के समर्थन के लिए संघर्ष किया।

सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि दुर्गापुर स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक बीएल चंदवानी थे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती भिलाई में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वावधान में सेक्टर-6 स्थित डॉ. आम्बेडकर प्रेरणा स्थल पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गापुर स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक बीएल चंदवानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने की। अपने संबोधन में श्री चंदवानी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने करीब 200 साल पहले बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह के विरोध और विधवा विवाह के समर्थन के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, खासकर महिलाओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित पुष्पांजली कार्यक्रम में कई कवि और कवयित्रियों ने अपने विचार रखे। इनमें टी.आर. कोसरिया, कामिनी पुरेना, रेशमा आनंद, सविता मेश्राम, ज्ञानू मैत्रेय, माधुरी बौद्ध, रूपाली साखरे और शोभा खिलाड़ी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और एसोसिएशन अध्यक्ष ने वर्ष 2017 में डॉ. आम्बेडकर भवन को एसोसिएशन को देने की घोषणा से जुड़ी पेपर कटिंग के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सुनीता सुखदेवे, नीतू डोंगरे, भारती खांडेकर, रेशमा आनंद, रश्मि प्रभा नायर, कामिनी पुरेना, ज्ञानू मैत्रेय, मीरा नारनवरे, माधुरी बर्डे, लीना वैध, शीला बोरकर, नलिनी साखरे, रूपाली साखरे, रंजना घोडके और प्रार्थना घरदे शामिल रहीं। इसके अलावा वरिष्ठ मातृशक्ति इंदुमती बोरकर को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक श्यामलाल नेगी, डॉ. आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन की पूर्व अध्यक्षा सविता मेश्राम, सामाजिक प्रवक्ता रेशमा आनंद और लोक गायिका ज्ञानू मैत्रेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लीना वैध ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC Elections 2026: शाम ढलते-ढलते पड़े 96% वोट, खुली मतपेटी, बढ़ी धड़कनें
Next: SAIL News: सीएमडी के इस्तीफे की खबर सच या झूठ, जानने में जुटे अधिकारी से कर्मचारी तक

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.