Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में एससी-एसटी एसोसिएशन का बढ़ा कुनबा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में एससी-एसटी एसोसिएशन का बढ़ा कुनबा

09/02/2025 1 minute read
SC-ST association increases in coke oven of Bhilai Steel Plant

भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन विभाग में एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के विभागीय समिति का गठन किया गया। कर्मचारियों ने संकल्प लिया।

कोक ओवन मे बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान के तहत अनेक कर्मचारियों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के महत्वपूर्ण विभाग कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में एससी एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन की विभागीय समिति गठित की गई है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से कोक ओवन विभागीय समिति के अध्यक्ष पद के लिए हेमंत भुआर्य, विभागीय कोषाध्यक्ष, लेखराम घरेंद्र व विभागीय सचिव सेवक राम जांगड़े को चुना गया।

एसोसिशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने पदाधिकरियो को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं, उनके हक अधिकार एवं उनके सम्मान, उनके विभाग में होने वाली परेशानियां, उनकी सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर विचार विमर्श कर समस्याओं को हल करने का सार्थक प्रयास करेंगे।

और बहुत जल्दी ही संयंत्र के अन्य विभागों में भी विभागीय समितियों का गठन किया जाएगा। हमे एकजुट रहकर ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है।

एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने कहा कि कोक ओवन में गठित या विभागीय समिति अपने लक्ष्य को बहुत जल्द हासिल कर लेगी। आप सभी के सहयोग से संगठन एक नई ऊंचाई हासिल करेगा।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, सहित विभागीय समिति के पदाधिकारी हेमंत भुआर्य, लेखराम घरेंद्र, सेवक राम जांगड़े सहित बलराम सिंह गौड़, देऊराम सलामें, खुमान सिंह घरेंद्र, जय सिंह ठाकुर, अखिलेश कुमार, भोपाल सिंह ब्रम्हेण, राजकुमार चतुर्वेदी, फगन राम आदि उपस्थित थे।

उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एसोसिएशन के साथ मिलकर कार्य करने एवं संगठन को नए आयाम देने में पदाधिकारियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर कोक ओवन मे बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान के तहत अनेक कर्मचारियों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप की सफाई न होने से BAKS का महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क के तमगे पर कटाक्ष
Next: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 पेंशन का न्याय-अन्याय सबकुछ EPFO के रहम-ओ-करम पर

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.