Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारी-कर्मचारी देशभक्ति माहौल में सराबोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारी-कर्मचारी देशभक्ति माहौल में सराबोर

Azmat ali 17/08/2025 1 minute read
SC-ST Officers and Employees of Bhilai Steel Plant Immersed in Patriotic Atmosphere

डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा "एक शाम शहीदों के नाम" का भव्य आयोजन किया गया।

डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में ध्वजारोहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कमल टंडन, महाप्रबंधक ऊर्जा प्रबंधन विभाग ने भारत रत्न डॉ अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर ध्वजारोहण किए।
ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी प्राप्त की। यह दिन हमें न केवल हमारे संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है।

इस अवसर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों प्रभाकर खोब्रागडे, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बहादुर जैसवारा, गुरु घासीदास सेवा समिति के पूर्व उपाध्यक्षा मंजू कुर्रे, अहिरवार ने भी अपने विचार क्यक्त किए।

एक शाम शहीदों के नाम

डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में एसोसिएशन के तत्वावधान में भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर के मुख्य आतिथ्य एवं कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में संध्या, 06.30 बजे से ‘तथागत म्यूजिकल ग्रुप’ के द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” का भव्य आयोजन किया गया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में उत्पल दत्ता-मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं विभाग, त्रिभुवन बैठा मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस-3, डाक्टर उदय घाबर्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर-9 अस्पताल, नरेन्द्र कुमार बछोर-अध्यक्ष ऑफिसर एसोसिएशन, प्रभाकर खोब्रागडे फेटरनिटी, एसके केसकर, कमल टंडन महाप्रबंधक ईएमडी, एसबी रामटेके उपमहाप्रबंधक एसएमएस 3, श्यामलाल नेंगी, सहायक महाप्रबंधक टी एण्ड डी उपस्थित थे।एसो

सिएशन के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। आये हुए सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, महिला समितियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का बैज लगाकर सम्मान किया गया।

एक शाम शहीदों के नाम को सार्थक करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को राष्ट्रभक्ति गीतों से सबके दिलों को सींचने वाले तथागत म्यूजिकल ग्रुप के सभी गायक गायिकाओं कमल मेश्राम, विलास राहुलकर, अरूण जामुलकर, धनंजय मेश्राम, मुरली अवसरमोल, सजय मेश्राम, सुनीता सुखदेवे, स्वप्निल बंसोड, संजय वानखेडे, अनिता वानखेडे, प्रियंका, श्रीघर अवसरमोल, दीप्ति, प्रवीण डोंगरे, सुभाष मेश्राम और धर्मशोक गोंदाने ने अपने सुरीले तानों से भक्तिमय बना दिया।

समारोह के ये बने साक्षी 

विभिन्न महिला समितियों के पदाधिकारियों को एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का संचालन भारती खाडेकर ने अत्यत मनमोहक तरीके से किया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशाक प्रसाद, सगठन सचिव परमेश्वर लाल कुरे, जोचल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालीदास बघेल, कुजलाल ठाकुर, उत्तम मंडावी, यशक्त नेताम, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्रा, कार्यकारिणी सदस्य एम एल राय, जितेन्द्र भारती ने अपना विशेष योगदान दिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों के लिए HMS लाया BSP LINK App, अटेडेंस रिकार्ड, पेमेंट स्लिप और पेंशन की डिटेल
Next: बच्चों संग भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली, लहराया तिरंगा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.