Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SECL CMD: रिटायरमेंट के बाद भी प्रेम सागर मिश्र के रिकॉर्ड कोल इंडिया में रहेंगे टॉप पर, पढ़ें पूरी कुंडली
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

SECL CMD: रिटायरमेंट के बाद भी प्रेम सागर मिश्र के रिकॉर्ड कोल इंडिया में रहेंगे टॉप पर, पढ़ें पूरी कुंडली

31/01/2025 1 minute read
SECL CMD: Even after retirement, Prem Sagar Mishra's records will remain on top in Coal India, read full horoscope

डॉ मिश्रा की अगुआई में एसईसीएल ने कई रिकॉर्ड बनाए। अपने इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर भी।

  • एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा 31 जनवरी को होने जा रहे हैं सेवानिवृत्त।
  • गेवरा व कुसमुंडा बनीं विश्व की दो सबसे बड़ी खदान
  • 2000 से भू-स्वामियों को दिया गया रोजगार।
  • सीएसआर, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एसईसीएल से बड़ी खबर आ रही है। एसईसीएल को नई पहचान दिलाने वाले सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में डॉ मिश्रा के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

डॉ मिश्रा ने फरवरी 2022 में एसईसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया था। सीएमडी डॉ मिश्रा ने नेतृत्व में एसईसीएल ने लगातार 2 वर्षों में 25 मिलियन टन के ऊपर 20 मिलियन टन की ग्रोथ हासिल करते हुए अपने इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

डॉ मिश्रा के नेतृत्व में एसईसीएल की गेवरा एवं कुसमुंडा खदान ने विश्व की दूसरी एवं चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान बन छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर ख्याति दिलाई।

संवेदनशील प्रबंधन-संवादशील प्रबंधन की नीति के साथ सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के कार्यकाल में भू-अधिग्रहण को गति मिली एवं 2000 से अधिक भू-स्वामियों को रोजगार स्वीकृत किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

कंपनी ने कई वर्षों बाद अंडरग्राउंड उत्पादन में बढ़ोत्तरी हासिल की और अपने इतिहास का सर्वाधिक यूजी उत्पादन दर्ज किया।

सीएसआर के तहत कंपनी ने फ्री नीट कोचिंग की पहल एसईसीएल के सुश्रुत एवं जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए एसईसीएल धड़कन योजना की शुरुआत हुई। इसके साथ ही पौधरोपण, उच्च क्षमता की सौर परियोजनाओं के शुरू होने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली। सीएमडी डॉ मिश्रा द्वारा कंपनी में मेंटर-मेंटी स्कीम एवं कई मिशनों की शुरुआत की गई जिससे कंपनी की कार्यसंस्कृति ने नए आयाम छूए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

पढ़ें सीएमडी डॉ प्रेम मिश्रा के बारे में

डा. प्रेम सागर मिश्राजी का जन्म दिनांक 15.01.1965 को उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत देवघाट के एक सुसंस्कृत एवं प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। आपके पिताजी का नाम स्व. रामनाथ मिश्रा है। चुनौतियों से जूझने एवं अपने प्रदत्त दायित्वों व कर्तव्यों के भलीभांति निर्वहन करने का व्यक्तित्व आपको विरासत में मिला है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

आपने सुभाष इंटर कॉलेज भटनी देवरिया से हाईस्कूल, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज देवरिया से इंटरमीडिएट की प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। आपने इण्डियन स्कूल आफ माईन्स, धनबाद से वर्ष 1987 में बी.टेक (माईनिग) की डिग्री प्राप्त की है।
आपकी दूरदर्शिता, व्यापक अनुभव, कार्यदक्षता, कार्य-निष्पादन की कुशल कार्य-शैली, प्रबंधकीय क्षमता, कुशाग्रता, चुनौतियों से जूझने का जज्बा, लक्ष्य प्राप्ति की लगन तथा नित्यशील परिश्रम की विलक्षण क्षमता के फलस्वरुप आपने सभी क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निष्पादित किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

कोयला उद्योग में लगभग 37 वर्षों का दीर्घ अनुभव

प्रेम सागर मिश्र की छवि आधुनिकीकरण, अवसंरचनात्मक विकास तथा तकनीक के पैरोकार के रूप में रही है। आपने 24 अगस्त 1987 को जेट माईनिंग के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यभार ग्रहण किए उपरांत आपकी पदस्थापना एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ार नंबर-3 माईन में हुई, पश्चात आप धनपुरी यूजी, न्यू अमलाई यूजी, राजेन्द्रा यूजी माईन, बंगवार यूजी, चचाई यूजी में कालरी मैनेजर, सेफ्टी आफिसर के पद पर कार्य किए।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

सोहागपुर क्षेत्र के राजेन्द्रा यूजी माईन में वर्ष 1995 में लांगवाल टेक्नॉलॉजी लगाए जाने के लिए आपको स्पेशल एसाइनमेंट पर राजेन्द्रा यूजी माईन पदस्थापित किया गया। मई 2001 में आपकी पदस्थापना बिश्रामपुर क्षेत्र में हुई जहॉं जयनगर 3 एवं 4 यूजी, बिश्रामपुर ओसी में कालरी मैनेजर, सुपरिटेण्डेन्ट आफ माईन्स के पद पर कार्य किए, उपरांत वर्ष 2003 में आप डिप्टी चीफ माईनिंग इंजीनियर पद पर पदोन्नत होकर सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड स्थानान्तरित हुए, जहाँ आपने बरका सयाल एरिया अंतर्गत ऊरीमारी ब्लाक, एनके एरिया केडीएच ओपनकास्ट, परेज ईस्ट ओपनकास्ट हजारीबाग एरिया में प्रोजेक्ट आफिसर के पद पर कार्य किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: महिला अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का खास मंत्र

जून 2008 में आप बीसीसीएल स्थानांतरित होकर ब्लाक-2 और बरोरा एरिया के एरिया जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट आफिसर रहे। आप वर्ष 2015 में उड़ीसा मिनरल डेव्हलपमेंट कारपोरेशन (ओएमडीसी) के डायरेक्टर प्रोडक्शन एण्ड प्लांनिंग रहे तथा 20 अगस्त 2018 को आप ईसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किए, इसके उपरांत आप दिनांक 28.01.2022 को एसईसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहा प्राइवेट हाथों में, SAIL चेयरमैन, डीपी ये बोल गए, ये है शीजू एंथोनी की डिमांड

उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवार्ड हासिल किए

कोयला उद्योग में आपका कार्यकाल कई अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा। एसईसीएल के सीएमडी के रूप में आपके प्रेरक नेतृत्व में एसईसीएल ने अपने इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर दर्ज किया एवं सभी मानकों पर रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की साथ ही कोयला मंत्रालय एवं भारत सरकार के विभिन्न अभियानों में एसईसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवार्ड हासिल किए।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: WCL के Director Technical, Project, Planning का चार्ज लिया आनंदजी प्रसाद ने

मिशन मोड की कार्यसंस्कृति के माध्यम से आपने कंपनी की कार्यसंस्कृति एवं कर्मियों के मनोबल में एक नयी ऊर्जा का संचार किया। अपनी मेंटर-मेंटी पहल से आपने युवा अधिकारियों से सीधा संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से IIT-ISM धनबाद द्वारा प्रतिष्ठित एलुमनी पुरस्कार, लगातार दो बार बिजनेस लीडर ऑफ दी इयर अवार्ड, कोयला खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “एमजीएमआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कोल माइनिंग”, इंडियन माइनिंग एंड इंजीनियरिंग जर्नल (2025) द्वारा “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड”, वर्ल्ड HRD कांग्रेस (2024) में “सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड” जैसे प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई रेलवे स्टेशन की 8.72 करोड़ से बदली सूरत, यहां है ये यात्री सुविधाएं
Next: बजट सत्र में उठेंगे वक्फ, बैंकिंग, रेलवे संग 16 विधेयक, 36 पार्टियों के 52 नेताओं से मोदी सरकार ने ये कहा…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.