Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चोरों का ठिकाना सेक्टर 9 हॉस्पिटल, CITU नेता जोगा राव की बाइक चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चोरों का ठिकाना सेक्टर 9 हॉस्पिटल, CITU नेता जोगा राव की बाइक चोरी

24/05/2025 1 minute read
Sector 9 hospital is the hideout of thieves, thief stole CITU leader Joga Rao's bike

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी अस्पताल में भर्ती हैं। मिलने के लिए उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी को लेकर टी जोगा राव पहुंचे थे।

  • सेक्टर 9 अस्पताल से सीटू नेता की गाड़ी चोरी।
  • प्रबंधन आखिर क्यों नहीं कर रहा है वाहन स्टैंड का टेंडर।
  • होंडा साइन CG.07 LH.1917 चोरी की शिकायत कोतवाली में हुई।
  • संयुक्त यूनियन-अस्पताल प्रबंधन की बैठक में जोगा राव ने मुद्दा उठाया था।
  • वाहन स्टैंड के टेंडर का मुद्दा उठाने वाले जोगा राव की ही बाइक चोरी हो गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चोरों की सल्तनत चल रही है। लगातार चोरी की वारदात हो रही है। पार्किंग से गाड़ियों को पार किया जा रहा है। सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव की बाइक चोरी हो गई है। कोतवाली में एफआइआर की तहरीर दे दी गई है।

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी को लेकर टी जोगा राव अपनी बाइक होंडा साइन CG.07 LH.1917 से पहुंचे थे। पार्किंग में बाइक खड़ी करके वह वार्ड में चले गए। कुछ समय के बाद लौटे तो बाइक गायब थी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद अस्पताल प्रबंधन को पूरा मामला बताया।

पार्किंग का ठेका खत्म हो गया है। इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं। थाने पहुंचे सीटू नेताओं से पुलिस कर्मियों ने कहा-लगातार वहां बाइक चोरी हो रही है। प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए। पिछले 1 सप्ताह में 2 गाड़ी चोरी होने की शिकायतें कोतवाली में दर्ज है।

सेक्टर 9 अस्पताल (Sector 9 Hospital) की व्यवस्था तो पहले ही पटरी से उतर चुकी है। लेकिन जब कर्मचारी अपने सहयोगियों से मिलने या अपने परिजनों से मिलने अस्पताल जाते हैं तो उनकी गाड़ियां लगातार चोरी हो रही है। लंबे समय से साइकिल स्टैंड का ठेका बंद है।

23 मई को अपने पदाधिकारी के अस्पताल में एडमिट होने की खबर पर उनसे मिलने पहुंचे जोगा राव जैसे ही 1 घंटे बाद बाहर आए तो नहीं मिली। इसकी शिकायत उन्होंने आईआर एवं प्रबंधन से तुरंत की।

पिछले दिनों संयुक्त यूनियन के नेताओं के साथ अस्पताल प्रबंधन की बैठक हुई थी। खास बात यह है कि इस मीटिंग में जोगा राव ने ही वाहन स्टैंड के टेंडर का मुद्दा उठाया था और संयोग देखिए उन्हीं की गाड़ी एक पखवाड़े बाद चोरी हो जाती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएफओ, ट्रेड यूनियन ऊंची दुकान-फीका पकवान
Next: Durgapur Steel Plant से उठी 50 हजार बोनस की मांग, बकाया एरियर संग 17 डिमांग

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.