Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026 1 minute read
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday

मेन मेडिकल पोस्ट में कर्मचारियों के आश्रित के लिए भी दवा रिपीट कराने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग बीएमएस नेताओं ने की।

  • कर्मचारी के लिए वेटिंग टाइम हो मिनिमम, डिपेंडेंट के लिए भी मिले मेन मेडिकल पोस्ट में रिपीट की सुविधा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ बीएमएस के पदाधिकारियो की सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉक्टर उदय कुमार के साथ बैठक हुई, जिसमें यूनियन ने डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी मानदेय पर रखने की मांग की गई। मेन मेडिकल पोस्ट में कर्मचारियों के आश्रित के लिए भी रिपीट की सुविधा उपलब्ध के लिए भी दवाई रिपीट करने की सुविधा, न्यूरो, ऑंकोलॉजी एंड गैस्ट्रोलॉजी में डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था करने एवं टाउनशिप के अलावा भिलाई की अन्य कॉलोनी में भी बीएसपी कर्मचारियों के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने मेडिसिन ओपीडी में 24 घंटे एक डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

बीएमएस पदाधिकारियों ने डॉ उदय कुमार को सेक्टर 9 हॉस्पिटल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संयंत्र कर्मचारियो एवं भूतपूर्व कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, अस्पताल का पुराना गौरव लौटेगा उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल का निजीकरण करने की चर्चा जोरों पर है। कम संसाधनों में भी इतनी बेहतरीन एवं विश्वसनीय चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले इस हॉस्पिटल को निजी हाथों में देना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मेडिसिन ओपीडी में 24 घंटे एक डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इससे कर्मचारियों एवं रिटायर कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी साथ ही प्रत्येक ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए कर्मचारियों को बहुत ज्यादा समय लगता है, इंतजार करना पड़ता है अतः वेटिंग टाइम मिनिमम हो।

यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहां की रिटायर डॉक्टर को जिस तरह से मानदेय पर रखा जाता है, इस तरह से रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी सेक्टर 9 हॉस्पिटल में सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी लैब में ब्लड टेस्ट के लिए आने वाला केमिकल जल्द समाप्त हो जाता है, उसके लिए लैब टेक्नीशियन को इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि मेन मेडिकल पोस्ट में संयंत्र कर्मचारियों के अलावा उनके आश्रितों के लिए भी दवाई रिपीट की सुविधा चालू की जाए, ताकि कर्मचारियों को बार-बार सेक्टर 9 हॉस्पिटल आना ना पड़े। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन के लिए बहुत लंबा डेट दिया जाता है यहाँ डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए।

उपाध्यक्ष जगजीत सिंह ने कहा कि न्यूरोलॉजी ऑंकोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि कर्मचारियों का सही इलाज हो सके। उपाध्यक्ष गंगाराम चौबे ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी टाउनशिप के चारों तरफ निजी कॉलोनी में रहते हैं उनके लिए भी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ उदय कुमार ने कहा कि जल्द ही हम न्यूरोलॉजी ऑंकोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी के लिए फिजिशियन की व्यवस्था करेंगे साथ ही उन्होंने मेंन मेडिकल पोस्ट में भी कर्मचारी के आश्रित के लिए दवाई रिपीट की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सुझाव पर विचार कर इसका समाधान कराया जाएगा। डॉक्टर उदय कुमार ने कहा कि जल्दी सेक्टर 9 में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

बैठक में यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, घनश्याम पांडे, गंगाराम चौबे, संयुक्त महामंत्री बिन्नी पाल, एस रवि, मृगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, अनिल गजभिए, सचिव राजीव सिंह, संतोष नाले, बी पाल, नाजीर हुसैन उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर
Next: Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.