शपथ फाउंडेशन भिलाई का हेल्पलाइन नंबर 9926844441 बना जरूरतमंदों का सहारा

Shapath Foundation Bhilais Helpline Number 9926844441 Becomes a Support for the Needy
  • हेल्पलाइन का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए ना सिर्फ ट्राई सायकल, व्हील चेयर बल्कि साथ-साथ राशन एवं उनके जरूरत अनुसार सामानों का वितरण करना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विगत कुछ माह से शपथ फाउंडेशन भिलाई ने अपना हेल्पलाइन जारी किया है, जिसमें दिव्यांगजन या फिर उनके आस पास के लोग व परिचित अपनी समस्या हेतु आगे आ कर इस हेल्प लाइन पर फोन कर अपनी समस्या और बात रख रहे है। यह हेल्प लाइन चौबीस घंटे और 365 दिन चालू रहती है।

भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में दिव्यागजनों के लिए अभी तक की निजी क्षेत्र में यह अपने आप में किसी भी संस्था की यह पहली ऐसी पहल में से एक है जिसने अपनी निजी हेल्प लाइन जारी की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए ना सिर्फ ट्राई सायकल, व्हील चेयर बल्कि साथ-साथ राशन एवं उनके जरूरत अनुसार सामानों का वितरण करना है।

संस्था के इस पहल में प्रबुद्ध जन साथ आगे आकर कार्य कर रहे है। और शहर के लोगों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा इस पहल को सराहा जा रहा है। संस्था के संस्थापक अशोक गुप्ता ने अपील करते हुए कहा कि आपके साथ पास कालोनी, वार्ड, शहर में अगर किसी भी दिव्यांगजन को जरूरत हो तो हमारी हेल्प लाइन 9926844441 पर तुरंत संपर्क करें। संस्था द्वारा संपर्क किए जाने के बाद जल्द से जल्द राहत पहुंचाने कि पहल किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।