Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्री जगन्नाथ मंदिर: निकिता,गिरिजा और सुजाता का श्रावण उत्कल क्वीन-2024 के ताज पर कब्जा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

श्री जगन्नाथ मंदिर: निकिता,गिरिजा और सुजाता का श्रावण उत्कल क्वीन-2024 के ताज पर कब्जा

13/08/2024 1 minute read
Shri-Jagannath-Temple-Nikita-Girija-and-Sujata-captured-the-crown-of-Shravan-Utkal-Queen-2024
  • प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके वेशभूषा, केश विन्यास, मेकअप, भाव भंगिमा तथा उनके आत्मविश्वास के आधार पर किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति की ओर से श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 (Shri Jagannath Temple Sector 4 on behalf of Jagannath Committee) में “श्रावण उत्कल क्वीन प्रतियोगिता-2024 (Shravan Utkal Queen Competition-2024)” का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कलिय बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के लिए 3 वर्गों में आयोजित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय (Main Hospital) के पूर्व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं क्षेत्र के ख्यातिललब्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री प्रधान (Former Additional Chief Medical Officer and renowned ophthalmologist of the area Dr. Jayshree Pradhan) तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा मिश्र मंचस्थ रहीं। निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म व सीरीज के ख्यातिलब्ध कलाकार वैष्णवी जैन, हरिप्रिया बघेल एवं स्वाति पट्टावी ने अपनी उपस्थिति दी।

Shri Jagannath Temple: Nikita, Girija and Sujata captured the crown of Shravan Utkal Queen-2024

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

इस अवसर पर समिति के महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के संयोजन में समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू, भीमसेन स्वाईं तथा रंजन महापात्र ने विशेष योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल पटरी, स्पेशल प्लेट और सरिया प्रोडक्शन में किया धमाल

प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके वेशभूषा, केश विन्यास, मेकअप, भाव भंगिमा तथा उनके आत्मविश्वास के आधार पर किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से प्रतियोगिता में जलवे बिखेरे। इसके साथ ही अपने गीत संगीत गायन व नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत तथा आभार, समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज से 25 अधिकारी “रूबरू”, सबने खाई कसम

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि नायक, प्रज्ञा महापात्र, नंदनी महापात्र, उमा स्वाईं, ज्योति स्वाईं, अंकिता साहू आदि युवा महिला सदस्यों ने योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL ई-0 रिजल्ट: बोकारो स्टील प्लांट में 81 कर्मी बने अधिकारी, ये कर्मचारी से सीधे डिप्टी मैनेजर

जानिए प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम वर्ग में निकिता साहू, द्वितीय वर्ग में गिरिजा स्वाईं तथा तृतीय वर्ग में सुजाता साहू ने विजेता का खिताब जीतकर “श्रावण उत्कल क्वीन-2024” के ताज पर अपना कब्जा जमाया। इसके तहत विजेताओं को अतिथियों द्वारा ताज तथा क्वीन का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथी इन विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेटल्स का खास इवेंट, बच्चों ने Metals & Materials Quiz में जीते पुरस्कार

इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ग की उपविजेता रही क्रमशः अंजलि बेहरा, शारदा साहू लक्ष्मी लेंका। इन्हीं वर्गों में द्वितीय उपविजेता रही क्रमशः पिंकी पुष्टि साहू, देवीकी साहू, सागरिका प्रधान एवं सुजाता महापात्र। सम्मान की कड़ी में सभी निर्णायकों के साथ साथ गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सुश्री स्वाति राऊल को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: World Lion Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू में अकेले है सौम्या, काट रही बची जिंदगी, पीएम मोदी का आया संदेश…

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ जयश्री प्रधान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला विजेता है। प्रतियोगिता में भाग लेना एक साहस का काम है।
आप सभी घरेलू महिलाओं ने जिस ऊर्जा व उत्साह से इसमें भाग लिया वह तारीफे काबिल है। जगन्नाथ समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इतना बेहतरीन आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से 192 कर्मचारी बने जूनियर आफिसर, बधाई हो…पढ़िए नाम

कार्यक्रम में इनकी रही खास मौजूदगी

विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित डॉक्टर सीमा मिश्रा ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता सत्र का संचालन महासचिव श्री सत्यवान नायक ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से 192 कर्मचारी बने जूनियर आफिसर, बधाई हो…पढ़िए नाम

इस समारोह में जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई, रंजन महापात्र,डी त्रिनाथ, बीसी बिस्वाल, प्रकाश स्वांई,बसंत प्रधान,सुशान्त सतपथी, प्रकाश दास,रवि स्वांई, कालू बेहरा, सीमांचल बेहरा, अनाम नाहक,एस सी पात्रो, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट से बाहर आई भयानक फोटो, कांप उठी रूह

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय: बीएससी कृषि ऑनर्स में एडमिशन की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू
Next: बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस दुर्ग या गोंदिया स्टेशन तक चलाएं, सीजी के स्वास्थ्य मंत्री मिले रेल मंत्री से

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.