Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तो क्या SAIL कर्मचारियों को 5000 नहीं 20 हजार मिलेगा फेस्टिवल एडवांस…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

तो क्या SAIL कर्मचारियों को 5000 नहीं 20 हजार मिलेगा फेस्टिवल एडवांस…!

15/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
  • राशि को बिना ब्याज के 10 समान किस्तों में मासिक वेतन से काटा जाता रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों की मांग है कि फेस्टिवल एडवांस की राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जाए। महंगाई के इस दौर में वर्षों पुरानी तय राशि में बदलाव किया जाए। कर्मचारी यूनियन एचएमएस ने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है।

ये खबर भी पढ़ें: मिराज सिनेमा के बाद IOCL चोपड़ा पेट्रोल पंप सील, अगला नंबर Bhilai टाउनशिप के व्यापारियों का, देखें फोटो

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को हर वित्तीय वर्ष में त्योहार के उपलक्ष्य में फेस्टिवल एडवांस की राशि दी जाती है। प्रारंभिक दौर में 500 रुपए त्योहार अग्रिम के रूप में देने की शुरुआत की गई थी। इस राशि को बिना ब्याज के 10 समान किस्तों में मासिक वेतन से काटा जाता रहा है। वर्ष 2000 में यह राशि बढ़ाकर 1000 रुपए किया गया। वर्ष 2006 में इस राशि को बढ़ाकर 2000 रुपए किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंडियन ऑयल के चोपड़ा पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ बकाया, SAIL BSP ने किया सील

इसी प्रकार वर्ष 2008 में 3000 एवं वर्ष 2009 में इस राशि को बढ़ाकर 5000 रुपए किया गया था। लेकिन 13 वर्षों के पश्चात भी इस राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस बीच तीन बार वेतन समझौता सन 2010, 2014, 2021 में हो चुका है तथा कर्मचारियों के वेतन में 5 गुने से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है, लेकिन फेस्टिवल एडवांस की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें: दिव्यांग SAIL कर्मचारी ठीक से माउस पकड़ नहीं सकते, ऑनलाइन E-0 परीक्षा कैसे देंगे, टाउनशिप में चाहिए दोनों वक्त पानी

भिलाई श्रमिक सभा संबद्ध हिंद मजदूर सभा यूनियन ने अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के नाम आईआर विभाग में प्रभारी सीनियर मैनेजर रोहित हरित को ज्ञापन सौंपकर चर्चा की। बताया कि पूर्व में यह राशि कर्मचारियों के औसत वेतन का लगभग 25% हुआ करती थी।

वर्तमान में यह राशि औसत वेतन का 5% ही रह गया है। इसमें वृद्धि की जानी चाहिए। यूनियन ने अपनी मांग में फेस्टिवल एडवांस की राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का अनुरोध किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  RSP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 40 फीट ऊंचा रैपलिंग टॉवर, ऑस्ट्रेलियन चाल के लकड़ी तख्ते, रेंगने की सुरंग, बंदरनुमा कूदने की रस्सी का इंतजाम

रोहित हरित ने यूनियन की मांग को उच्च प्रबंधन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। कहा कि यह मांग जायज है। प्रबंधन इस पर अवश्य विचार करेगा। चर्चा में यूनियन की ओर से अध्यक्ष हरीराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य माथुर, महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, उप महासचिव देव सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन खान, वीर सिंह साहू, टोप सिंह नूतन आदि ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant में हर शाम जाम का झाम, HMS ने दिखाया प्रबंधन को रास्ता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मिराज सिनेमा के बाद IOCL चोपड़ा पेट्रोल पंप सील, अगला नंबर Bhilai टाउनशिप के व्यापारियों का, देखें फोटो
Next: बोकारो स्टील प्लांट ने हॉट मेटल प्रोडक्शन में रचा कीर्तिमान, कार्मिकों ने बढ़ाया मान

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.