Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सौरव गांगुली पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम विष्णु देव से की खूब बातें
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

सौरव गांगुली पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम विष्णु देव से की खूब बातें

03/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Sourav-Ganguly-reached-Chhattisgarh-talked-a-lot-with-CM-Vishnu-Dev
  • बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट, मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया। 
  • मुख्यमंत्री से गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूं। यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा।
  • मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेंगे 6000 रुपए

चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय (Steel ministry) देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। श्री गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांगुली का बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL हड़ताल से पहले Durgapur Steel Plant के ED Works कार्यालय पर हंगामा

क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था

गांगुली ने पूछा कि क्या कान्हा भी छत्तीसगढ़ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगलसफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं। श्री गांगुली ने कहा कि हाँ, बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। क्या ये यहीं का था। मुख्यमंत्री ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेंगे 6000 रुपए

यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध, श्री रामलला को भी भेजा गया

मुख्यमंत्री साय ने गांगुली को बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Railway News: 8 ट्रेनों का बदला रूट, दुर्ग-हटिया और टाटानगर-इतवारी से जुड़ी ये खबर पढ़िए

वित्त मंत्री ने कहा, आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे

इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बातचीत के दौरान गांगुली से कहा कि जब आप क्रीज में होते थे तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC ने तीसरी तिमाही में मचाया धमाल, प्रोडक्शन में 24% और बिक्री में 26% की छलांग

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की जांच करेगी CBI, मंत्रिपरिषद का फैसला
Next: SAIL आरएसपी कर्मचारी के बेटे का ओडिशा रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.