Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के GM I/C PEM की विदाई रही खास, घर से पहले पहुंचे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के GM I/C PEM की विदाई रही खास, घर से पहले पहुंचे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
Ambedkar Officers Welfare Association bids farewell to BSP GM (IC) PEM Prabhakar Khobragade

Bhilai Steel Plant: सेवानिवृत्ति पर प्रभाकर खोब्रागड़े को अम्बेडकर ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AOWA) भिलाई ने दी गरिमामयी विदाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के GM I/C, PEM एवं Ambedkar Officers Welfare Association (AOWA) के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर खोब्रागड़े 31 अगस्त 2026 को अपनी दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह यादगार बन गया। खुली गाड़ी में परिवार समेत सवार हुए। जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर Ambedkar Officers Welfare Association (AOWA), भिलाई द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर खोब्रागड़े को सम्मान एवं आत्मीयता के साथ गरिमामयी विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे AOWA के सभी सदस्य इस्पात भवन परिसर में एकत्रित हुए और श्री खोब्रागड़े का पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

इसके पश्चात AOWA के सदस्यों द्वारा अपने-अपने कार वाहनों के साथ एक भव्य विदाई रैली निकाली गई। रैली पावर हाउस स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष पहुँची, जहाँ सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर AOWA के सदस्यों ने प्रभाकर खोब्रागड़े के व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व, सहज एवं सरल व्यवहार तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। सदस्यों ने उनके सेवानिवृत्त जीवन की नई पारी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

श्री खोब्रागड़े के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में AOWA ने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सेवाभाव एवं सकारात्मक सोच सदैव सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विदाई रैली पुनः आगे बढ़ी और AOWA के सदस्यों ने श्री प्रभाकर खोब्रागड़े को सेक्टर-10 स्थित उनके निवास तक ससम्मान पहुँचाकर विदाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम ₹10,000 दें मंथली इंसेंटिव

AOWA परिवार ने श्री खोब्रागड़े के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी
Next: QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.