Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में

Azmat ali 05/05/2026 1 minute read
Steel Secretary-CMD Order Ineffective Labor Leaders Biometric Attendance at Sector 9 Hospitals Chest OPD Instead of the Plant

विजिलेंस की आंख खुलेगी या नहीं? अब तक हुए फर्जीवाड़ों पर एक्शन होगा या छूट जारी रहेगी? एचआर आफिसर पर क्या कार्रवाई होगी।?

  • सेक्टर 7 गैरेज भी बन चुका है फर्जीवाड़े का ठिकाना।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईमानदार और मेहनतकश कर्मचारियों के बल पर सेल के स्टील प्लांट टिके हुए हैं। वरना, भगौड़े कब की नय्या डूबो चुके होते। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक सेल के कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह, अधिकारियों को लेकर पाई-पाई जुटाने के लिए महामंथन कर रहे हैं। वहीं, छुटभैय्या नेता कंपनी को करोड़ों रुपए की चपत लगाते जा रहे हैं। एक तरफ मैनपॉवर घटाने की बात की जा रही है। दूसरी ओर बीएसपी के अधिकारी खुली छूट देकर उच्चाधिकारियों के मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं।

विभागों में वर्कलोड बढ़ता जा रहा है। इससे कार्मिक तनाव में हैं। ड्यूटी से लापता रहने वाले कंपनी को भारी नुकसान करा रहे हैं। सांठगांठ अब उजागर हो चुकी है। प्लांट के अंदर ड्यूटी है, लेकिन अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट ओपीडी में लगाई जा रही है। बायोमेट्रिक से सिर्फ हाजिरी लग रही है, ड्यूटी नहीं हो रही है। इस तरह के कई केस अब उजागर होने शुरू हो गए हैं। सूचनाजी.कॉम के हाथ भी कुछ सबूत लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

ताज़ा मामला सेल भिलाई स्टील प्लांट का है। वर्क्स एरिया के आर. शॉप में ड्यूटी है, लेकिन नेताजी सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस वार्ड में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगा रहे हैं। ड्यूटी जाते ही नहीं हैं। जब मन किया, तब टलते हुए प्लांट में गए। समय होने पर विभाग की बायोमेट्रिक मशीन पर चेहरा दिखाकर फुर्र हो जाते हैं।

वाह…वर्मा जी वाह, क्या खेल खेल रहे आप

विभागीय ऑपरेटिंग अथॉरिटी वर्मा की दया-दृष्टि बनी हुई है। हर माह सैलरी बन जाती है। विभागीय अधिकारियों और एचआर के अफसरों का संरक्षण ऐसा मिला है कि बगैर नौकरी किए, सैलरी उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग

कड़ा पत्र भिलाई स्टील प्लांट की झोली में आने वाला

वर्क्स एरिया में ड्यूटी है और नॉन वर्क्स एरिया में अटेंडेंस कैसे लग रही है,इसका जवाब प्रबंधन को देना होगा। जल्द ही इस्पात मंत्रालय, सेल कारपोरेट आफिस से होते हुए एक कड़ा पत्र भिलाई स्टील प्लांट की झोली में आने वाला है। ये कहानी किसी एक छुटभैय्या नेता की नहीं है, बल्कि कइयों की है।

आप भी जानिए अटेंडेंस कब लग रही

ईमानदारी से काम करने वाले बीएसपी कर्मचारियों की मेहनत का नाजायज़ फायदा छुटभैय्या नेता उठा रहे हैं। चेस्ट ओपीडी के बायोमेट्रिक मशीन में अटेंडेंस के फर्जीवाड़े को कैमरे में कैद किया जा चुका है। कभी भोर में पौने 6 बजे से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक के बीच में अटेंडेंस लग रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति

कभी जनरल शिफ्ट शुरू होने से पहले साढ़े 8 बजे के बाद ही बायोमेट्रिक मशीन में चेहरा दिखाकर अटेंडेंस लगा दी जाती है। समय से पहले या बाद में अटेंडेंस लगाने का मकसद यह है कि मेडिकल स्टाफ की नज़रों से बचा जा सके। लेकिन, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने इस पूरे फर्जीवाड़े को कैमरे में कैद कर लिया है। चेस्ट ओपीडी मरच्यूरी के बगल में है। सुनसान रास्ता रहता है, इसका फायदा उठाया जा रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…

मैपिंग का अधिकार एचआर आफिसर को

बायोमेट्रिक मशीन में अटेंडेंस के लिए मैपिंग करने का अधिकार एचआर आफिसर के पास है। भगौड़ों से मिली-भगत की वजह से आराम से कहीं भी अटेंडेंस की सुविधा दी जा रही है। सबकी ज़ुबां पर एक ही सवाल है कि वर्क्स एरिया का बंदा, नॉन वर्क्स में कैसे अटेंडेंस लगा रहा है। इतना ही नहीं, गैरेज सेक्टर 7 भी फजीवाड़ा का सेंटर बन चुका है। पहले यहां अटेंडेंस लगाई जाती थी। कइयों की नज़र में आते ही सेक्टर 9 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

डीआइसी, ईडी, सीजीएम स्तर के अधिकारी भी सीखें नेताओं से

बीएसपी के ईमानदार कार्मिकों का कहना है कि क्या डीआइसी, ईडी, सीजीएम स्तर के अधिकारी नासमझ हैं? वह भी घर बैठे अटेंडेंस लगा सकते हैं। लेकिन कार्यस्थल पर हाजिरी लगती है। जब उच्चाधिकारियों को कोई राहत नहीं मिल रही है तो ड्यूटी न करने वाले नेताओं और भगौड़ों को सुविधा क्यों दी जा रही? अब देखना यह है कि विजिलेंस की आंख खुलती है या नहीं? अब तक हुए फर्जीवाड़ों पर एक्शन होगा या छूट जारी रहेगी? आरोपित एचआर आफिसर पर क्या कार्रवाई होगी?

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में खड़ी बाइक, रायपुर 11 बार कटा 50 हजार का चालान! सतर्कता से पकड़ाया ठग, जानिए पूरा मामला
Next: Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी का आदेश वापस लेना होगा, वरना प्रोडक्शन धड़ाम, जय झारखंड मजदूर समाज भड़का

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.