Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी का आदेश वापस लेना होगा, वरना प्रोडक्शन धड़ाम, जय झारखंड मजदूर समाज भड़का
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी का आदेश वापस लेना होगा, वरना प्रोडक्शन धड़ाम, जय झारखंड मजदूर समाज भड़का

Azmat ali 05/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Order to Reduce Workers Must be Withdrawn Otherwise Production will be Halted

12 मई को दोपहर 12:30 बजे बीएसएल गोलचक्कर पर आयोजित होने वाले ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम में मजदूरों के शामिल होने की अपील।

  • यदि छंटनी का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में वर्तमान ठेका कर्मियों की संख्या में से 40% मजदूरों की हो रही छंटनी के खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसएमएस एवं सीसीएस विभाग में कार्यरत मजदूरों की बैठक सीसीएस डिस्पैचर के सामने आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय यूनियन अध्यक्ष अमोद कुमार ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव ए.डब्ल्यू. अंसारी ने किया।

मजदूरों ने अपने-अपने वक्तव्यों में कहा कि हम सभी मजदूर अपने खून-पसीने से प्रबंधन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करते रहे हैं, जिसके बदौलत बोकारो स्टील में उत्पादन और मुनाफे में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। बावजूद इसके, हमें इनाम स्वरूप सोने का सिक्का देने के बजाय बेरोजगार करने का नापाक आदेश लागू करने की मंशा बनाई गई है।

हमारे पूर्वजों ने प्लांट के निर्माण के लिए अपने खेत-खलिहान तक दे दिए, जिसके कारण आज हमारी रोजी-रोटी इसी प्लांट से चल रही है। इसलिए नौकरी बचाने के लिए महामंत्री बी.के. चौधरी के जो भी निर्देश होंगे, हम सभी मजदूर उनका पालन करेंगे।

मजदूरों ने यह भी कहा कि अब तक इस्पात कर्मियों के आंदोलनों में हम ठेका कर्मियों ने साथ दिया है, इसलिए इस्पात कर्मियों से भी आग्रह है कि वे इस आंदोलन में हमारा साथ दें।

सभी मजदूरों के वक्तव्यों के बाद अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी.के. चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्मिक विभाग एवं इंटेलिजेंस के लोग इस बैठक में उपस्थित हैं और मजदूरों की भावनाओं को सुन चुके हैं।

यदि छंटनी का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है और प्लांट का उत्पादन शिखर से गिरकर नीचे आ सकता है। इसलिए मजदूरों को छेड़ने की मंशा को वापस लेना ही प्लांट के हित में होगा।

बीके चौधरी ने सभी मजदूरों से 12 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर पर आयोजित होने वाले ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अध्यक्ष अमोद कुमार, शाखा सचिव ए.डब्ल्यू. अंसारी, संयुक्त महामंत्री एन.के. सिंह, अनिल कुमार, सी.के. मुंडा, रौशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, जे.एल. चौधरी, आर.के. कर्परदार, जसदीप सिंह, कुमार ऋषि राज, राम मांझी, गंगाधर कुमार, करण मुंडा, रामा रवानी, आई. अहमद, वी.के. साह, बादल कोइरी, दयाल मांझी, कार्तिक सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शशिकांत कुमार, शशिभूषण कुमार, ओ.पी. चौहान, मेघलाल मोदी, रामेश्वर ब्राइक, आबिद खान, नासिर अहमद खान, मनोज कुमार, शिवशंकर पांडे, मंजीत कुमार, सुनील चौधरी, विजय कुमार साहू, राकेश कुमार, इमरान अंसारी, दुर्गा कुमार सिंह, उत्तम कुमार, दुर्गा मांझी, संजय कुमार, राज कुमार गोप, सर्वोदय महतो, मोहम्मद हुसैन अंसारी आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में
Next: स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक के रडार पर Bhilai Steel Plant, थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक, CGM लपेटे में, दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.