Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में आज से बायोमेट्रिक पर सख्ती, कर्मचारियों की गुगली, नेताओं को स्पेशल पास की आस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में आज से बायोमेट्रिक पर सख्ती, कर्मचारियों की गुगली, नेताओं को स्पेशल पास की आस

30/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Strictness-on-biometrics-in-Bhilai-Steel-Plant-union-leaders-hope-for-special-pass

– समय पर ड्यूटी पहुंचने के लिए बीएसपी प्रबंधन का दांव।
– बायोमेट्रिक से कर्मियों की नींद हराम तो नेताओं को स्पेशल पास की है आस। बीएसपी प्रबंधन ने हर विभागों में सक्रियता बढ़ा दी है। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) प्रबंधन ने एक जुलाई से चेहरे की पहचान से बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, कई जगह पर कई कर्मचारियों की फोटो खिंचवाने के बाद भी मशीन फेस को रीड नहीं कर रहा है और कह रहा है आपकी फोटो अपलोड नहीं हुई है।

दूसरी तरफ कर्मचारी किसी भी तरह की छूट की आस लगाए बैठे हैं। चिंतन और सवाल जवाब में डूबे हैं। कोई पूछ रहा है अगर 15 मिनट की जगह 16 मिनट हो गया तो क्या होगा? तो कोई पूछ रहा है मेरे कार्य क्षेत्र की मशीन अगर बंद हो जाए तो क्या होगा? और कोई पूछ रहा है मैं पटरी पर से आता हूं और खुर्सीपार गेट कभी-कभी आधे घंटे के लिए बंद होता है, क्योंकि तीन-तीन गाड़ियां क्रॉस होती हैं। इस स्थिति में मेरी क्या गलती है?

इस तरह के कई सवाल आ रहे हैं। कोई यह सोच रहा है 5 मिनट पहले जाकर हाजिरी लगा लूंगा और अपने काम निपटाकर या साहब से सेटिंग कर फिर ड्यूटी टाइम खत्म होने के पहले आकर फेस रीड कर कर समय से निकल जाऊं। लेकिन इन सब सवालों का जवाब लगभग प्रबंधन ने खोज लिया है।

इसमें सबसे बड़ी बात यह है अभी ज्यादातर सीनियर कर्मचारी किसी का 4 महीने, किसी का 6 महीने, किसी का साल भर, किसी का 2 साल रिटायरमेंट का बचा है। वह सोच रहे हैं कैसे भी हमारा समय तो कट ही जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा मायूसी युवा कर्मचारियों में देखी गई, क्योंकि वह आते थे।

और काम चालू करते चाहे क्रेन ऑपरेटर या रोलिंग, बड़ी तेजी से कर अपने रिलीव टाइम में घर निकल जाते थे। लेकिन अब बायोमेट्रिक से घेराबंदी शुरू होने लगी तो उन्हें भी आशंका सताने लगी, क्योंकि लंबे समय से उस व्यवस्था के आदि जो हो गए थे।

जिनकी सर्विस कम बची है वह कह रहे हैं फेस रीडिंग बायोमेट्रिक लगाओ, लेकिन हमारा बकाया एरियर दे दो। कोई कह रहा है रेस्ट रूम ठीक करो, टॉयलेट ठीक करो, कैंटीन की व्यवस्था ठीक करो।

– नेताजी के बयान पर आग बबूला
कुछ लोग इस बात को लेकर नाराज दिखे कि एक नेता जी का बयान आया कि जो लोग बायोमेट्रिक का विरोध कर रहे हैं, वह काम नहीं करना चाहते। तो कई कर्मियों ने कहा हमने ऐसे ही इस संयंत्र में डेढ़ लाख टन उत्पादन से 7 लाख टन की ओर नहीं जा रहे हैं। या हमने यूं ही पृथ्वी को 14 बार रेल पातों से ऐसे ही नहीं लपेटा। नाराजगी साफ दिख रही है। कोई कह रहा है नेताओं ने दिल्ली में साइन करा कर भिलाई में विरोध कर रहे हैं, इस विरोध का क्या औचित्य है?

दूसरी तरफ कुछ नेता दबी जुबान में यह कह रहे हैं सर्कुलर निकले बिना ही 60% कर्मचारियों ने अधिकारियों के कहने पर फोटो खींचवा लिया, जो प्रबंधन का काम तो आसान कर दिया। और नेताओं को दबाव बनाने का मौका ही नहीं मिला।

– एक कल्चर बन चुका था…
एक बात तो सामने खुलकर आई गई सभी कंफर्ट जोन में थे। आने-जाने की छूट थी तो ज्यादातर कर्मचारी आवश्यकता के अनुरूप काम करके निकल जाते थे। ऑपरेशन के लोग समय पर आकर मशीन चालू करते थे और रिलीवर आने पर निकल जाते थे। कुल मिलाकर काम किसी का नहीं रूकता था, जो एक कल्चर बन चुका था। अब यह बायोमेट्रिक कहीं ना कहीं उस कल्चर में खलल डाल रहा है।

– कुल मिलाकर सब गोल-गोल है, बस एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे
बरसों से चेहरा दिखा कर या बिना आए नेतागिरी के नाम पर हाजिरी लगाकर पूरा जीवन निकाल चुके यूनियन नेताओं ने कल ज्वांइट मीटिंग में यह इशारा करते दिखे अपनी तरफ से तो बोलेंगे नहीं, पर अगर प्रबंधन बुलाता है तो नेताओं के लिए पास की मांग जरूर करेंगे और उसके लिए दबाव भी बनाएंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP-NSPCL: छत्तीसगढ़ के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भिलाई में भूमि-पूजन, पढ़िए Green Power Generation पर रिपोर्ट
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के बिजली तार में फंसी अज्ञात की लाश, टूटी है दीवार, कटे हैं कॉपर वायर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.