Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के 29 अधिकारियों का निलंबन वापस, SEFI ने प्रधानमंत्री के दरवाजे तक दी थी दस्तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 29 अधिकारियों का निलंबन वापस, SEFI ने प्रधानमंत्री के दरवाजे तक दी थी दस्तक

29/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Suspension-of-29-SAIL-officers-revoked-SEFI-knocked-on-Prime-Ministers-door

– सेफी के प्रयासों से सेल के 29 उच्च अधिकारियों का निलंबन हुआ समाप्त।
– इस्पात मंत्रालय व सेल प्रबंधन द्वारा इन 29 अधिकारियों के निलंबन समाप्ति का आदेश जारी किया गया और ये सभी अधिकारी पुनः सेवा में बहाल कर दिए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि सेफी के प्रयासों से 29 उच्च अधिकारियों का निलंबन समाप्त हो गया है।
विगत दिनों निलंबित हुए 29 सेल के उच्च अधिकारियों का निलंबन समाप्त कर दिया गया। इस संदर्भ में 28 जून 2024 को इस्पात मंत्रालय व सेल प्रबंधन द्वारा इन 29 अधिकारियों के निलंबन समाप्ति का आदेश जारी किया गया और ये सभी अधिकारी पुनः सेवा में बहाल कर दिए गए।

एनके बंछोर ने बताया कि इस हेतु सेफी, निरंतर प्रयास करता रहा है। इस हेतु इस्पात मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी बात पहुंचाई। जिसके फलस्वरुप यह निलंबन समाप्ति संभव हो पाया।

– पूरे घटनाक्रम को संक्षेप में समझिए
विदित हो की इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार दिनांक 19 जनवरी 2024 को एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए, सेल के दो निदेशकों और एनएमडीसी के एक निदेशक और सेल-सीएमओ के 26 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया, जिसका आधार ऐसी शिकायतें थी जिसमें इनमें से किसी भी अधिकारी का नाम नहीं था।

एनके बंछोर ने बताया कि सभी निलंबित अधिकारी विगत पांच महीने से न्याय की प्रतिक्षा कर रहे थे। इन अधिकारियों को बिना किसी आरोप के निलंबित रखा गया था, जो कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विरूद्ध है।

इनमें से अधिकांश अधिकारियों को सेल में कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के रूप में आंका गया है और उनमें से कई को अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए सेल-सीएमओ में सर्वोच्च पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

– बिना किसी जांच या आरोप का निलंबन
बिना किसी जांच या आरोप के यह व्यापक निलंबन न केवल अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण था, बल्कि इसने पूरे सीएमओ/सेल कार्यकारी बिरादरी में बेचौनी पैदा कर दी थी, जिससे सेल अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा था और वे अपने सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए वाणिज्यिक निर्णय लेने से पीछे हट रहे थे।

विदित हो कि इनमें से किसी भी अधिकारी ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और सभी अधिकारियों ने कंपनी की नीतियों और दिशा-निर्देशों के भीतर ही काम किया था।

– सेल के निलंबित अधिकारियों को बहाल करने हेतु सेफी ने चौतरफा प्रयास किए
इस्पात मंत्री से की चर्चा
इस संदर्भ में सेफी पदाधिकारियों ने, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर के नेतृत्व में 20 जून 2024 को दिल्ली में वर्तमान केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात कर इस केस की संपूर्ण जानकारी देते हुए इस निलंबन को समाप्त करने की मांग की थी। कुमार स्वामी ने इन बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा इस पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया था।
इससे पूर्व भी तत्कालिन इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा तत्कालिन इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से भी मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी।

– प्रधानमंत्री कार्यालय में भी दी दस्तक
एनके बंछोर ने बताया कि वह इस निलंबन समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के दरवाजे पर भी दस्तक दी थी, जिससे हमारे अधिकारियों को शीघ्र राहत दिलाई जा सके।

इस्पात सचिव एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सेल के 29 अधिकारियों के निलंबन को बहाल करने हेतु जनवरी 2024 से ही सेफी अध्यक्ष के नेतृत्व में सेफी महासचिव अबकाश मलिक, सेफी उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आदि पदाधिकाधिरों द्वारा लगातार सम्पर्क में रहे।

– सांसदों से भी लगाई गुहार
सेफी, चेयरमैन श्री बंछोर ने अपने विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने इस्पात क्षेत्र से आने वाले विभिन्न लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों को भी इस निलंबन वापसी करने हेतु आवश्यक हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

सेफी के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 29 अधिकारियों के निलंबन समाप्ति का आदेश 28 जून 2024 को जारी किया गया और सभी 29 अधिकारी पुनः अपनी सेवा में बहाल कर दिए गए। श्री बंछोर ने केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात मंत्रालय, एवं सेल प्रबंधन सहित सभी संबद्ध लोगों को उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस निर्णय पर इस्पात बिरादरी ने संतोष जाहिर किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 से बड़ी खबर, बधाई हो…
Next: भिलाई स्टील प्लांट से 18 अधिकारी और 195 कर्मचारी रिटायर, अब बढ़ा वर्क लोड

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.