Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से 18 अधिकारी और 195 कर्मचारी रिटायर, अब बढ़ा वर्क लोड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से 18 अधिकारी और 195 कर्मचारी रिटायर, अब बढ़ा वर्क लोड

29/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
18officersand195employeesretiredfromBhilaiSteelPlantnowworkloadincreased-ezgif.com-jpg-to-webp-converter

– कार्यपालकों एवं गैर-कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई।
– अधिकारियों के लिए विदाई समारोह इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित किया गया। कर्मचारियों को कला मंदिर में विदाई दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जून माह 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों एवं गैर-कार्यपालकों को 29 जून 2024 को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कुल 213 कर्मचारी, जिनमें 18 कार्यपालक एवं खदान सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत रहे 195 गैर- कार्यपालकों शामिल हैं, जो 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अधिकारियों के लिए विदाई समारोह इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को सेवानिवृत्ति आदेश और प्रमाण पत्र सौंपे गये।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने संयंत्र बिरादरी के सदस्यों को विदाई दी और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। श्री दासगुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान दी। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने सेल में अपने सेवा अनुभव और सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया।

सयंत्र के गैर-कार्यपालक कार्मिकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी और महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान) सूरज कुमार सोनी द्वारा यूनियन प्रतिनिधियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति आदेश और सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयंत्र बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित किया और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के 29 अधिकारियों का निलंबन वापस, SEFI ने प्रधानमंत्री के दरवाजे तक दी थी दस्तक
Next: Breaking News: बधाई हो…SAIL BSP अधिकारियों का प्रमोशन, चेहरे पर छाई खुशियां, देखिए लिस्ट

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.