Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट

Azmat ali 09/08/2025 1 minute read
Take Advantage of Diwali and Chhath Holidays Offer To Rail Passengers, Railways Will Give Discount on Fares

रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।

  • दिवाली और छठ की छुट्टियां परिवार के साथ बिताने व काम से 5 हफ़्ते का अवकाश लेने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी
  • रेलवे ने भीड़ को कम करने के लिए राउंड ट्रिप पैकेज के लिए वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की छूट शुरू की।
  • प्रायोगिक आधार पर आरंभ, राउंड ट्रिप पैकेज की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी और आगे की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर तक होगी।
  • 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक बुक की गई रियायती वापसी यात्रा टिकटों पर वर्तमान 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय रेल भीड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए एक ऑफर दे रही है। त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ को कम करने और विशेष ट्रेनों सहित रेलगाड़ियों का दोनों तरफ से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रियायती किराए पर राउंड ट्रिप पैकेज नामक प्रायोगिक योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

इन यात्रियों पर लागू होगी योजना

(i) इस योजना के तहत, समान यात्रियों के समूह के लिए आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग करने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान होगा।

(ii) एआरपी तिथि 13 अक्टूबर 2025 के लिए बुकिंग प्रारंभ तिथि 14.08.2025 होगी। आगे की टिकट पहले 13 अक्टूबर 2025 और 26 अक्टूबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए बुक की जाएगी और बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए कनेक्टिंग यात्रा सुविधा का उपयोग करके वापसी यात्रा टिकट बुक की जाएगी। वापसी यात्रा की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।

(iii) उपरोक्त बुकिंग केवल दोनों दिशाओं के कन्फर्म टिकटों पर ही मान्य होगी।

(iv) वापसी यात्रा के मूल किराए पर केवल 20% की कुल छूट दी जाएगी।

(v) इस योजना के अंतर्गत बुकिंग आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए समान श्रेणी और समान ओ-डी जोड़ी के लिए होगी।

(vi) इस योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकटों के लिए किराया वापसी की अनुमति नहीं होगी।

(vii) उपर्युक्त योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (मांग पर ट्रेनें) सहित सभी रेलगाड़ियों में मान्य होगी।

(viii) किसी भी यात्रा में इन टिकटों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।

(ix) रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।

(x) आगे और वापसी यात्रा के टिकट एक ही माध्यम से बुक किए जाने चाहिए: इंटरनेट (ऑनलाइन) बुकिंग, या आरक्षण कार्यालयों में काउंटर बुकिंग

(xi) इन पीएनआर के लिए चार्टिंग के दौरान यदि कोई अतिरिक्त किराया वसूली होती है, तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के पंप हाउस का पाइप फटा, फर्नेस में घुसा पानी, HSM का प्रोडक्शन ठप, Watch Video
Next: Pension Latest News: शासकीय पेंशनधारियों का होगा ऑनलाइन सत्यापन

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.