Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टाटा स्टील की भेलाटांड अमलगमेटेड कोलियरी को कोयला मंत्री से मिला फाइव-स्टार रेटिंग अवार्ड 2023-24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

टाटा स्टील की भेलाटांड अमलगमेटेड कोलियरी को कोयला मंत्री से मिला फाइव-स्टार रेटिंग अवार्ड 2023-24

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Tata Steels Bhelatand Amalgamated Colliery receives Five-Star Rating Award 2023-24 from Coal Minister

पुरस्कार झरिया डिवीजन की खनन संचालन में उत्कृष्टता तथा सुरक्षित एवं सतत खनन अभ्यासों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

  • इस वर्ष ओपनकास्ट, भूमिगत और मिश्रित खदान श्रेणियों में कुल 383 खदानों ने भाग लिया। केवल 42 खदानों को ही प्रतिष्ठित फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई।

सूचनाजी न्यूज, जामाडोबा। टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को मुंबई के द ट्राइडेंट में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित “स्टार रेटिंग अवार्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस” में प्रतिष्ठित “फाइव-स्टार रेटिंग” अवार्ड से सम्मानित किया गया। डिवीजन की भेलाटांड अमलगमेटेड कोलियरी ने 2023-24 के मूल्यांकन वर्ष के लिए भूमिगत खदान श्रेणी में “फाइव-स्टार रेटिंग” प्राप्त की।

यह सम्मान संजय रजोरिया (जेनरल मैनेजर–कोल) और राज अंकुर (चीफ, क्वारी एबी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न) को कोयला एवं खदान मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला एवं खदान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सिजुआ कोलियरी को इस वर्ष “फोर-स्टार रेटिंग” से नवाज़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि आधार वर्ष 2022-23 में भूमिगत श्रेणी के अंतर्गत सिजुआ कोलियरी को प्रतिष्ठित अचीवर्स प्राइज़ से सम्मानित किया गया था, जबकि जामाडोबा कोलियरी ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले भी झरिया डिवीजन की चार भूमिगत कोलियरियों ने आधार वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 की स्टार रेटिंग आकलनों में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

इस वर्ष ओपनकास्ट, भूमिगत और मिश्रित खदान श्रेणियों में कुल 383 खदानों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 42 खदानों को ही प्रतिष्ठित फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई। भाग लेने वाली 144 भूमिगत खदानों में से मात्र 11 को कोयला मंत्रालय द्वारा फाइव-स्टार रेटिंग प्रदान की गई।

इस अवसर पर संजय रजोरिया ने भेलाटांड ए कोलियरी की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टीमवर्क की सराहना की, जिसकी बदौलत यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने सिजुआ कोलियरी के प्रयासों की भी प्रशंसा की और उन्हें उत्कृष्टता की राह पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये पुरस्कार झरिया डिवीजन की खनन संचालन में उत्कृष्टता तथा सुरक्षित एवं सतत खनन अभ्यासों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP SC-ST Association: भिलाई टाउनशिप में बनेगा अंबेडकर म्यूजियम, निर्माण कमेटी गठित, प्रबंधन संग बैठक
Next: Tata Steel Plant Kalinganagar के इस डिपार्टमेंट में अब तीनों शिफ्ट में महिला कर्मचारियों की तैनाती

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.