Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant के कार्मिकों की टीम ने जीते निदेशक प्रभारी ट्रॉफी, हजारों में मिला इनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant के कार्मिकों की टीम ने जीते निदेशक प्रभारी ट्रॉफी, हजारों में मिला इनाम

12/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Team-of-personnel-of-SAIL-Rourkela-Steel-Plant-won-Director-Incharge-Trophy-got-prize-in-thousands
  • प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) एम.पी. मिश्र, प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) एस. सौरभ और प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) दीपक के. की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। टीम को 15,000 रुपए का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्राप्त हुआ।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी सचिवालय के मंथन सम्मेलन कक्ष में एक पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक प्रभारी (राउरकेला इस्पात संयंत्र) अतनु भौमिक ने वर्ष 2022-23 के लिए निदेशक प्रभारी ट्रॉफी के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पीके. साहू, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सोमनाथ त्रिपाठी, मुख्य महा प्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) देबब्रत दत्त और आर.एस.पी. के कई अन्य मुख्य महा प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए निदेशक प्रभारी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और ज्ञान के उन्नयन एवं संयंत्र और कंपनी के विकास में योगदान देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) एम.पी. मिश्र, प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) एस. सौरभ और प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) दीपक के. की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। टीम को 15,000 रुपए का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्राप्त हुआ।

दूसरे स्थान पर प्रबंधक (एच.एस.एम-2) आर. मुर्मू, वरिष्ठ प्रबंधक (कोक ओवन) टी. परिडा और प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल) जे. राउतिया रहीं। टीम को 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिला।

तीसरा पुरस्कार प्रबंधक (एच.एस.एम-2) ए. अग्रवाल, प्रबंधक (जल प्रबंधन) दीपक गर्ग और प्रबंधक (आर एंड सी लैब) बीके. गिरि को प्राप्त हुआ। टीम को 5,000 रुपए का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिला। इस आयोजन में विभिन्न विभागों की कुल 9 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का विषय ‘सेल में कार्बन फूटप्रिंट को कम करना-आगे बढ़ना’ पर आधारित था।

प्रारंभ में महाप्रबंधक (तकनीकी) श्रीमंत कुमार मल्लिक ने सभा का स्वागत किया, जबकि सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) केके. जायसवाल ने पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन किया।
उल्लेखनीय है कि, युवा प्रबंधकों के लिए निदेशक प्रभारी ट्रॉफी एम.टी.आई., राँची द्वारा वर्ष 2020 में पाँच एकीकृत इस्पात संयंत्रों में प्रारंभ की गई थी। प्रतियोगिता 11 फरवरी, 2023 को राउरकेला इस्पात संयंत्र के एच.आर.डी. केंद्र में आयोजित की गयी थी।


    

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant और झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में गेट पास का काम करेगा ये आइडी कार्ड
Next: Rourkela Steel Plant: खदान के कर्मचारियों-अधिकारियों व परिवार के लिए खुला फिटनेस प्वाइंट, जिम और खेल का इंतजाम

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.