Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैसेजिंग सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने वाले फंसेंगे, ट्राई की गाइडलाइन जारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मैसेजिंग सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने वाले फंसेंगे, ट्राई की गाइडलाइन जारी

20/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Those-who-misuse-messaging-services-will-be-trapped-TRAI-guidelines-issued
  • संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Communications and Information Technology)।
  • उपाय स्वच्छ और सुरक्षित मैसेजिंग परितंत्र सुनिश्चित करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने और धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए ट्राई की पहल।
  • ट्राई ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI)) ने मैसेजिंग सेवाओं (Messaging Services) के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए किए गए उपायों को लागू करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: धार्मिक स्थल पर अभद्रता और कर्मचारी की मौत पर डायरेक्टर इंचार्ज का खटखटाया दरवाजा

आज जारी किए गए निर्देश के माध्यम से, ट्राई ने सभी एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निम्नलिखित उपाय सुनिश्चित करना अनिवार्य किया है:

ट्राई ने बेहतर निगरानी और नियंत्रण के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं (Access Service Providers) को 140 सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉलों (Telemarketing Calls) को 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन डीएलटी प्लेटफॉर्म (Online DLT Platform) पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए Digital Empowerment, Ease of Living पर ताज़ा खबर

1 सितंबर 2024 से , सभी एक्सेस सेवा प्रदाताओं (Access Service Providers) को ऐसे यूआरएल (URL), एपीके (APK), ओटीटी लिंक (OTT link) या कॉल बैक नंबर (Call Back Number) वाले संदेश प्रसारित करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जो प्रेषकों की सूची में नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दलाल बीएसपी आवासों का ताला तोड़कर चला रहे किराए पर, 28 अनफिट ब्लॉक्स खाली

किसी संदेश की स्थिति का पता लगाने की संभावना बढ़ाने के लिए, ट्राई ने यह जरूरी कर दिया है कि 1 नवंबर 2024 से प्रेषक से प्राप्तकर्ता तक सभी संदेशों के बारे में पता चल सके। अपरिभाषित या बेमेल टेलीमार्केटर श्रृंखला वाले किसी भी संदेश को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन, सब्सिडी, ईपीएफओ, मोदी सरकार और गुस्साए पेंशनर्स

प्रचार सामग्री के रूप में टेम्पलेट्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए, ट्राई ने गैर-अनुपालन के लिए दंडात्मक उपाय शुरू किए हैं। गलत श्रेणी के तहत पंजीकृत सामग्री टेम्पलेट्स को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, और बार-बार उल्लंघन करने पर प्रेषक की सेवाओं को एक महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Periodic Labor Force Survey: श्रम मंत्रालय की आई बड़ी रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, डीएलटी पर पंजीकृत सभी हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा, एक ही कंटेंट टेम्प्लेट को कई हेडर से लिंक नहीं किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा

यदि किसी प्रेषक के हेडर (Header) या कंटेंट टेम्प्लेट (Content Template) का दुरुपयोग सामने आता है, तो ट्राई ने उस प्रेषक के सभी हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट से ट्रैफ़िक को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया है, ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। प्रेषक से ट्रैफ़िक को रद्द करना तभी किया जाएगा, जब प्रेषक की ओर से ऐसे दुरुपयोग के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, डिलीवरी-टेलीमार्केटर्स को दो व्यावसायिक दिनों के भीतर ऐसे दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार संस्थाओं की पहचान करनी होगी और रिपोर्ट करनी होगी, ऐसा न करने पर उन्हें भी इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियरों ने फहराया तिरंगा, कर्मचारी से अधिकारी बनने वालों ने साझा किया अनुभव

हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्देश के सटीक पाठ के लिए ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध निर्देश देखें ।

ये उपाय स्वच्छ और सुरक्षित मैसेजिंग परितंत्र सुनिश्चित करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने और धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए ट्राई की पहल को आगे बढ़ाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी, राहुल गांधी और ईपीएस 95 पेंशन, बहुत कष्ट है भाई…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में जोगा राव कर रहे थे ड्यूटी, सड़क पर पत्नी का एक्सीडेंट, भट्ठी थाना में FIR
Next: भाजपा के लिए गले की फांस बनी ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन, विधानसभा चुनाव में उछला मुद्दा

Related Stories

Contract Workers Bike Stolen from BSP Main Gate Parking Area
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract Worker Arrested for Stealing Copper Cable Nabbed by CISF
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त

Azmat ali 10/09/2026
SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Contract Workers Bike Stolen from BSP Main Gate Parking Area
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract Worker Arrested for Stealing Copper Cable Nabbed by CISF
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त

Azmat ali 10/09/2026
SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.