Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: डीआइसी आलोक वर्मा बोले-कर्मचारियों अपने दूसरे घर जैसा महसूस करें प्लांट को, ऐसा माहौल देना जरूरी, ये नई सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: डीआइसी आलोक वर्मा बोले-कर्मचारियों अपने दूसरे घर जैसा महसूस करें प्लांट को, ऐसा माहौल देना जरूरी, ये नई सौगात

Azmat ali 19/04/2026 1 minute read
SAIL RSP DIC Alok Verma Said-it is Important to Provide Such an Environment that the Employees feel Like their Second Home at the Workplace

सेल राउरकेला स्टील प्लांट में सेकेंडरी स्टील स्टॉकयार्ड का नवीनीकृत गेट और विश्राम शेड का लोकार्पण किया गया है।

  • नवीनीकृत गेट, कार्यालय परिसर और विश्राम शेड से कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ेगी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited-सेल Rourkela Steel Plant में सेकेंडरी स्टील स्टॉकयार्ड के नवीनीकृत गेट और विश्राम शेड का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी Alok Verma मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खान विकास-सीएमएलओ के कार्यपालक निदेशक B K Giri, एमएम के कार्यपालक निदेशक Anil Kumar, परियोजना विभाग के कार्यपालक निदेशक S Palchowdhury, सेवाएं विभाग के प्रभारी सीजीएम एवं कार्यवाहक ईडी (वर्क्स) Atish Chandra Sarkar सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने कहा कि लोग अक्सर घर से अधिक समय कार्यस्थल पर बिताते हैं, इसलिए कार्यस्थल ऐसा होना चाहिए जहां कर्मचारी अपने दूसरे घर जैसा महसूस करें और उत्साह के साथ काम करें।
उन्होंने मार्केटिंग टीम और एमएम विभाग की सराहना करते हुए उप-उत्पादों की रिकॉर्ड बिक्री को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही एमआरडी और सीआईएसएफ की ओर से स्लैग निस्तारण में रिकॉर्ड प्रदर्शन को परिचालन दक्षता और सतत विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

ईडी (एमएम) अनिल कुमार ने नवीनीकरण कार्य में सहयोग देने वाली सभी एजेंसियों के प्रति आभार जताया और स्टॉकयार्ड के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पूरा नवीनीकरण कार्य सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज और रिपेयर कंस्ट्रक्शन मैकेनिकल विभाग के सहयोग से इन-हाउस पूरा किया गया है।

मार्केटिंग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन Sangeeta P Minz ने किया। नवीनीकृत गेट, कार्यालय परिसर और विश्राम शेड से कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ेगी, कर्मचारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और स्टॉकयार्ड संचालन पहले से अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल कर्मचारियों की संख्या घटाने की आंच पहुंची बोकारो, बीएसएल प्रबंधन-यूनियन नेताओं की बैठक, इस्पात मंत्रालय पर भड़के
Next: भिलाई में बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल दिखेगा कुछ ऐसा, BSP SC-ST एसोसिएशन गदगद

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.