प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय स्थल सेक्टर-5 तथा शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम भी जाएंगे।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान में सेल का योगदान” विषय पर डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में एक परिचर्चा होगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल एससी/एसटी फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का प्रथम भिलाई आगमन आज शाम को है। 7 अक्टूबर की सुबह वापसी होगी। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन, वेलफेयर, सामाजिक गतिविधियों आदि को लेकर डीआईसी और ईडी के साथ बैठक होगी।
भिलाई इस्पात, संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि सेल एससी/एसटी फेडरेशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरंगा मंडल के नेतृत्व में एवं प्रतिनिधिमंडल का प्रथम भिलाई आगमन हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के उपाध्यक्ष- उपेन्द्र सिंकू, उपाध्यक्ष-काशीनाथ मरांडी, महासचिव-श्रीनिवास एससीओ, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी-भागबान सेठी, एवं कार्यकारी सदस्य-शंभू कुमार शामिल होंगे।
भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों, अधिकारियों के हितार्थ प्रतिनिधिमंडल का यह दो दिवसीय सघन दौरा कार्यक्रम रहेगा, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के साथ भिलाई निवास में बैठक होगी, डायरेक्टर इंचार्ज एवं कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन के साथ बैठक होगी, संयंत्र भ्रमण होगा।
सोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि “अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान में सेल का योगदान” विषय पर डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यगण डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय स्थल सेक्टर-5 तथा शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम भी जाएंगे।
