Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections

मेंबरशिप वेरीफिकेशन चुनाव कराने की मांग। ईडी एचआर को भेजा पत्र। उप श्रम आयुक्त (केंद्रीय), रायपुर को भी पत्र भेजेंगे।

  • महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा-चुनाव से कर्मचारियों को अपनी पसंद की प्रतिनिधि यूनियन चुनने का लोकतांत्रिक अवसर मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियनों की मेंबरशिप वेरीफिकेशन प्रक्रिया एवं चुनाव जल्द प्रारंभ कराने की मांग को लेकर स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक ने प्रबंधन को पत्र सौंपा है। स्टील इम्पलाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने औद्योगिक संबंध विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल थोटे को कार्यपालक निदेशक, मानव संसाधन के नाम पत्र सौंपकर मेंबरशिप वेरीफिकेशन चुनाव की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। यूनियन की ओर से बताया गया कि इस संबंध में जल्द ही उप श्रम आयुक्त (केंद्रीय), रायपुर को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।

यूनियन के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत यूनियनों की पिछली मेंबरशिप वेरीफिकेशन चुनाव प्रक्रिया 30 जुलाई 2022 को संपन्न हुई थी तथा उसकी मान्यता अवधि 21 सितंबर 2024 को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नई लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी प्रतिनिधि यूनियन चुनने का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

इंटक महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि मान्यता प्राप्त यूनियन के अभाव में कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सेवा संबंधी विषयों तथा अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के इंसेंटिव के पुनरीक्षण, स्थानीय समस्याओं, कर्मचारी सुविधाओं में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी प्रतिनिधित्व के लिए लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि यूनियन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मेंबरशिप वेरीफिकेशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से कराने से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच औद्योगिक संबंधों को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही संयंत्र में बेहतर उत्पादन, उत्पादकता तथा स्वस्थ औद्योगिक वातावरण बनाए रखने में भी यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

संजय कुमार साहू ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने से कर्मचारियों को अपनी पसंद की प्रतिनिधि यूनियन चुनने का लोकतांत्रिक अवसर मिलेगा तथा संयंत्र में स्वस्थ एवं सकारात्मक औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि पिछला चुनाव बीएमएस ने जीता था। 2024 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सीटू और बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने चुनव कराने की मांग किया था। अब इंटक भी फेहरिस्त में शामिल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

इस अवसर पर इंटक यूनियन की ओर से जी.आर. सुमन, गिरिराज देशमुख, जे.के. सूर्यवंशी, सुरेश श्याम, विश्वनाथ साहू, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, ज्ञानेंद्र पांडे, रमन मूर्ति, राजकुमार, सी.पी. वर्मा, एस.बी. सिंह, गुरुदेव साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, दीनानाथ सिंह, सारवा, डी.पी. खरे, राजकुमार नायर, यसजीत चौहान, विसेंट परेरा, सरोज राठौर, आनंद खालरकर, जितेंद्र बाकुरे, राजेंद्र गजेंद्र, डी. शंकर एवं खिलावन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.