Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस को काफी पीछे धकेला, 19.4M followers
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस को काफी पीछे धकेला, 19.4M followers

Azmat ali 21/05/2026 (Last updated: 22/05/2026) 1 minute read
The Cockroach Janata Party has Pushed the BJP far Behind, and the Congress is also in Danger with 11M Followers

पार्टी का मुख्यालय मजाकिया अंदाज में Wherever the wifi works यानी “जहां वाई-फाई चलता हो” बताया गया। CJI सूर्यकांत ने की थी कॉकरोच पर टिप्पणी।

  • इंस्टाग्राम पर मचाई हलचल। कॉकरोच जनता पार्टी ने महज चार दिन में बीजेपी को इंस्टाग्राम पर काफी पीछे धकेल दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम तेजी से चर्चा में है। बेरोजगार युवाओं के गुस्से और व्यंग्य से जन्मी इस डिजिटल मुहिम ने इंस्टाग्राम पर ऐसा उछाल लिया कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया।

गुरुवार सुबह 10:45 बजे तक इंस्टाग्राम पर बीजेपी के फॉलोअर्स जहां 8.7 मिलियन (8.7M) दर्ज किए गए थे, जबकि शुक्रवार को ये आंकड़ा 9M followers तक पहुंचा। दूसरी ओर “कॉकरोच जनता पार्टी” के फॉलोअर्स का आंकड़ा गुरुवार सुबह 11.1 मिलियन (11.1M) था। रात 12 बजे ये आंकड़ा 18.2M था। शुक्रवार सुबह तक 19.4M followers हो चुके थे। महज 5 दिनों के भीतर इस नए सोशल मीडिया ट्रेंड ने रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी है।

सोशल मीडिया पर इसे बेरोजगार युवाओं के विरोध और व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। युवाओं का कहना है कि नौकरी, भर्ती और रोजगार जैसे मुद्दों पर उनकी आवाज लगातार नजरअंदाज की जा रही है। इसी नाराजगी ने “कॉकरोच जनता पार्टी” को इंटरनेट पर वायरल बना दिया।

दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट “incindia” फिलहाल 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिस तेजी से “कॉकरोच जनता पार्टी” का ग्राफ बढ़ा, कांग्रेस भी काफी पीछे छूट चुकी है। Aam Aadmi Party के 1.9M followers हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की “कॉकरोच” संबंधी टिप्पणी के बाद सोशल media पर युवाओं में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उसी के बाद इस नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते “पार्टी” का रूप ले लिया।

सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। कई लोग इसे युवाओं की नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं, तो कई इसे मीम और ट्रोल संस्कृति का नया चेहरा बता रहे हैं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” खुद को “Lazy & Unemployed” यानी “आलसी और बेरोजगारों की आवाज” बताती है। पार्टी का दावा है कि यह उन युवाओं के लिए बनाई गई है, जिन्हें व्यवस्था ने नजरअंदाज कर दिया। वेबसाइट पर लिखा गया है “Five demands. Zero sponsors. One large, stubborn swarm.”

पार्टी अपने आंदोलन को व्यंग्य और विरोध का मिश्रण बताती है। “Our Mission” सेक्शन में कहा गया है कि युवाओं को लगातार “आलसी”, “क्रोनिकली ऑनलाइन” और हाल में “कॉकरोच” कहे जाने के खिलाफ यह डिजिटल आंदोलन खड़ा किया गया है।

CJP का घोषणापत्र भी चर्चा में

कॉकरोच जनता पार्टी ने पांच प्रमुख मांगों वाला “मेनिफेस्टो” जारी किया है। इसमें रिटायरमेंट के बाद मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा सीट नहीं देने, वोट डिलीट होने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कार्रवाई, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बड़े कॉरपोरेट समूहों के मीडिया नेटवर्क की जांच और दल-बदल करने वाले सांसद-विधायकों पर 20 साल का प्रतिबंध लगाने जैसी बातें शामिल हैं।

सदस्य बनने के लिए भी अजीब शर्तें
पार्टी ने सदस्यता के लिए चार “योग्यता” तय की हैं। इनमें बेरोजगार होना, “फिजिकली लेजी” होना, रोज 11 घंटे ऑनलाइन रहना और “प्रोफेशनल तरीके से रेंट” यानी व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी करने की क्षमता शामिल है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि सदस्यता मुफ्त, आजीवन और पूरी तरह स्वैच्छिक है।

सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान

कॉकरोच पार्टी का खुद को सदस्य बताते हुए फेसबुक, एक्स, वाट्सएप आदि प्लेटफॉर्म पर लोग कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं। कोई खुद को जिला अध्यक्ष तो कोई पदाधिकारी बता रहा। लगातार मीम और बेरोजगारी पर आधारित गाने बनाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार, गरीबी आदि का मुद्दा उठाया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भरा VR Scheme फॉर्म, SAIL में 100 तक
Next: SAIL NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए MDI गुड़गांव से किया MoU साइन

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.