Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भरा VR Scheme फॉर्म, SAIL में 100 तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भरा VR Scheme फॉर्म, SAIL में 100 तक

Azmat ali 20/05/2026 1 minute read
Breaking News On the First day 34 Officers and Employees of Bhilai Steel Plant Filled the VR Form (1)

SAIL VR Scheme: Steel Authority of India Limited में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 20 जुलाई तक आवेदन की समय सीमा।

  • सेल प्रबंधन ने वीआर स्कीम के लिए 20 मई से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन की समय-सीमा तय की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) में शुरू की गई वीआर स्कीम का असर पहले ही दिन से दिखाई देने लगा है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VR Scheme) के लिए पहले दिन 100 से ज्यादा आवेदन जमा होने की बात कही जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा Bhilai Steel Plant की है, जहां 34 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेल से अलग होने का फैसला कर लिया है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो, राउरकेला, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर, सेलम, विश्वेश्वरैया, अलॉय स्टील प्लांट, चंद्रपुर, खदान, सीएमओ, कारपोरेट आफिस आदि से वीआर के लिए आवेदन 20 जुलाई तक आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर

बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उन्हें अब अपने फैसले से पीछे हटने का मौका नहीं मिलेगा। आवेदन जमा होते ही सेल प्रबंधन संबंधित कार्मिकों के सेवा लाभ और भुगतान का हिसाब-किताब तैयार करने में जुट जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: 1000 अधिकारियों को VR देगा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

सेल प्रबंधन ने वीआर स्कीम के लिए 20 मई से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन की समय-सीमा तय की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन जिस तेजी से आवेदन सामने आए हैं, उससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी वीआर का विकल्प चुन सकते हैं।

सेल का मैनपॉवर कास्ट कम करने के लिए इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। सीएम और डायरेक्टर स्तर पर लगातार मीटिंग का दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में सीआर और वीआर के जरिए मैनपॉवर घटाने की योजना है। सीआर से पहले वीआर स्कीम को लांच किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation

Steel Authority of India Limited ने इस योजना के तहत 1000 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीआर देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यही वजह है कि सेल के विभिन्न संयंत्रों और यूनिटों में इस योजना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL वीआर स्कीम: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के नियम-शर्तों को हिंदी में पढ़िए, पहले आओ-पहले पाओ

कार्मिकों के बीच यह भी चर्चा है कि भविष्य की कार्यप्रणाली, विभागीय बदलाव और नई नीतियों को देखते हुए कई कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। वहीं, कुछ कर्मचारी अभी योजना की शर्तों और लाभों का अध्ययन करने में जुटे हैं। चर्चा ये भी है कि योजना से नुकसान हो रहा है। इसलिए बहुत से लोग चाहकर भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme: सेल में पहली बार वीआर स्कीम का ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म भरते ही कंपनी से बाहर, ये आवेदन होंगे खारिज, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: मजदूरों को बड़ी राहत, 23.39 करोड़ रुपए खातों में जमा
Next: कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस को काफी पीछे धकेला, 19.4M followers

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.